Shah Rukh Khan Movie For Money: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) यूं ही नहीं किंग खान हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने और दिलों का किंग बनने के लिए बहुत पापड़ बेले हैं। शुरुआती जिंदगी संघर्ष में बिताने के बाद आज वह मन्नत में अपने परिवार संग खुश हैं। फिल्मों की बात करें तो इस साल अभिनेता की दो फिल्में पठान और जवान रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। देश ही नहीं बल्कि दोनों फिल्मों ने विदेशों में भी खूब नोट छापे हैं। वहीं अब डंकी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से भी लोगों को बहुत उम्मीद है। शाहरुख की सभी फिल्में उनके फैंस पसंद करते हैं, लेकिन शाहरुख खान खुद अपनी एक फिल्म पर अफसोस जताते हैं।
पैसे के लिए की फिल्म
शाहरुख खान की हर फिल्म पर फैंस जान वारते हैं। उनकी किसी भी फिल्म के लिए वह कितने भी रुपये का टिकट खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन शाहरुख को अपनी एक फिल्म के लिए बहुत अफसोस होता है, इसका खुलासा उन्होंने टॉक शो ‘यारों की बारात’ में किया था। शाहरुख ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक फिल्म पैसों के लिए (Shah Rukh Khan Movie For Money) की है। लेकिन इसके पीछे भी उनकी मजबूरी थी।
यह भी पढ़ेंः पहली बार पिता Shah Rukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी लाडली Suhana Khan! यह डायरेक्ट लगाएंगे एक्शन का तड़का
आखिर क्या थी वजह
शाहरुख ने कहा था, ‘मैं नाम नहीं लूंगा पर अभी तक मैंने करीब 60 फिल्में की हैं, लेकिन एक फिल्म पैसे के लिए की थी। मुझे इस बारे में पता था और इसके लिए मैंने प्रोड्यूसर को भी बोल दिया था। मैंने उस फिल्म की फीस से घर लिया था और मुझे उसकी बहुत जरूरत थी। जब मेरे हालात ठीक हो गए तो मैंने फिर अपनी फिल्में खरीदनी चालू कीं, लेकिन वह पहली फिल्म थी जिसके मैंने पैसे वापस किए।’ शाहरुख ने आगे कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि मैंने उस फिल्म की पेमेंट वापस की है।’
इस फिल्म में आने वाले हैं नजर
शाहरुख खान ने कहा, मेरा दिल नहीं था उस फिल्म को करने का लेकिन मैंने अपना जमीर बेचकर उस फिल्म को किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म डंकी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ड्रॉप 1 आ चुका है और आज यानि 22 नवंबर को डॉप 2 रिलीज होगा। इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ शाहरुख खान की जोड़ी देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines