Vishal Bharadwaj Shahrukh Khan Upcoming Film: शाहरुख खान ने पिछले साल एकसाथ तीन बड़ी फिल्में दी हैं, जो कि सुपरहिट रही हैं। अब इस साल एकबार फिर से शाहरुख खान बड़े धमाके की तैयारी में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि इस महीने शाहरुख अपनी तीन बड़ी फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद कल चर्चा हुई कि शाहरुख खान और करण जौहर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। अब खबर है कि विशाल भारद्वाज और शाहरुख खान अब एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं।
ऐसी हो सकती है फिल्म की कहानी
एचटी सिटी की खबर के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि शाहरुख खान अपनी बैक टू बैक रिलीज के बाद अब विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म साइन करेंगे। सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म पूरी तरीके से विशाल भारद्वाज के टाइप की ही होने वाली है, जिसमें थ्रिलर और ग्रे शेड्स देखने को मिलेगा। दरअसल विशाल भारद्वाज अपनी फिल्मों में ऐसे किरदार बुनना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: थिएटर्स की ठंड को दूर करने का SRK बने सहारा, बिग स्क्रीन पर फिर लौट रहीं ‘पठान’ और ‘जवान’
एक्शन के मूड में नहीं शाहरुख
हालांकि अभी तक इसपर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो शाहरुख खान की दो फिल्मों की घोषणा तो हो गई है। अब बारी है तीसरी फिल्म की। बीते दिन जब खबर आई थी कि शाहरुख खान करण जौहर के साथ फिल्म बनाने के लिए राजी हो गए हैं तो उसके साथ एक पेंच यह भी था कि डंकी के बाद अब वह किसी भी तरह के प्रयोग के मूड में नहीं हैं। ऐसे में जब यह बात सामने आई कि करण जौहर एक्शन फिल्म करेंगे तो इस बात का भी खुलासा हुआ कि किंग खान किसी भी एक्शन फिल्म के मूड में नहीं हैं।
अलग-अलग चीजों में हाथ आजमाएंगे किंग
बता दें कि 58 साल के शाहरुख इस साल अलग-अलग चीजों में अपना हाथ आजमाना चाहते हैं। लेकिन विशाल भारद्वाज की सिनेमाई दुनिया शाहरुख खान की सिनेमाई दुनिया से पूरी तरह अलग है, लेकिन वह इसे अपनाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि उनको सच में स्क्रिप्ट पसंद आई है और दोनों इसपर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान ने अपने करियर में अमोल पालेकर के साथ पहेली जैसी फिल्म में भी काम किया है, इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विशाल भारद्वाज और शाहरुख खान एकसाथ क्या कारनामा करते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines