निधि पाल, नई दिल्ली
Dunki & Veer-Zaara Connection: एक के बाद ड्रॉप देने के बाद शाहरुख खान ने फैंस के बीच में डंकी का जबरदस्त बज बनाया कि हर कोई उनको हार्डी के रूप में ही देखने लगा। किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान के फैंस ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उनकी साल की तीसरी बड़ी फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई है। पर्दे पर किंग खान का रोमांस देखने के लिए उनके फैंस काफी बेचैन हैं। कुछ ने फिल्म देख ली है तो कुछ के लिए ‘पिक्चर अभी बाकी है।’ मैं उनमें से हूं जिसने शाहरुख की फिल्म को पहले दिन ही देख लिया और इसका खुमार मेरे दिल और दिमाग पर ऐसा छाया जो कि अभी तक उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है।
डंकी में दिखी शाहरुख की 19 साल पुरानी झलक
दरअसल शाहरुख खान की फिल्म केवल एक फिल्म मात्र नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए जज्बात होती है, जिसे देखने के बाद लोग हंसते हैं, रोते हैं और रोमांस करना सीखते हैं। पहली बार जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने एकसाथ कोई फिल्म बनाई तो उसमें शाहरुख खान वैसे ही दिखे जैसा उनके फैंस किंग को देखना पसंद करते हैं। वही रोमांटिक अंदाज और वही चार्म जो आज से 20 साल पहले हुआ करता था। जिसने भी शाहरुख खान की डंकी देखी है उसे इसमें सिर्फ डंकी ही नहीं बल्कि शाहरुख की 19 साल पुरानी एक और रोमांटिक फिल्म की झलक देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: ये सात चीजें Dunki को बनाती हैं खास, अगर मिस नहीं करना है किंग खान का चार्म तो फटाफट बुक कर लें टिकट
डंकी का वीर-जारा कनेक्शन
डंकी का वह सीन जब 25 साल के बाद मनु रंधावा (तापसी पन्नू), बुग्गू (विक्रम कोच्चर) और बल्ली (अनिल ग्रोवर) के साथ दुबई आती है। उस वक्त हर्डी (शाहरुख), मनु (तापसी) को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचता है। उस वक्त दोनों बहुत साल के बाद मिलते हैं तो अनायास ही वीर-जारा का वह कोर्टरूम सीन याद आ जाता है जब वीर (शाहरुख) अपनी जारा (प्रीति जिंटा) से 25 साल के बाद कोर्ट में मिलता है। कोर्ट के बाहर दोनों कुछ देर बैठते हैं, तेज बारिश होती है और वीर और अपनी जारा के एक पैर में वही पायल पहनाता है जो 25 साल पहले वीर के पास छूट जाती है। दोनों ही फिल्मों का यह सीन बहुत ही रोमांटिक है।
बोर नहीं करेगी फिल्म
डंकी फिल्म की सबसे खास बात यह है कि राजकुमार हिरानी ने इसे दर्शकों के सामने इतनी संजीदगी के साथ पेश किया है कि आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होते हैं। इस फिल्म में भी कई गाने हैं, लेकिन उसे हर एक सीन से जोड़कर करके पेश किया गया है, जो ऑडियंस को फिल्म से जोड़ने में काफी मददगार साबित होता है। कुल मिलाकर शाहरुख और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने पर्दे पर जबरदस्त कमाल दिखाया है।
संबंधित खबरें
अभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 mins ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
56 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
4 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
6 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
8 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines