Hit Movies Guarantee Rajkumar Hirani: राजकुमार हिरानी सिर्फ नाम ही काफी है। आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल राजकुमार हिरानी सिर्फ एक फिल्ममेकर नहीं बल्कि हिट फिल्मों की पूरी फुल गारंटी हैं। साल 2003 में फिल्म आई थी मुन्नाभाई एमबीबीएस जिसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद साल 2006 में आती है ‘लगे रहो मुन्नाभाई’। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हो जाती है। इसके बाद तीन साल का ब्रेक और फिर आती है थ्री इडियट्स जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। आगे बढ़ते हैं और फिर आता साल 2014 और फिल्म है पीके जो ब्लॉकबस्टर होती है। इसके बाद 2018 में फिल्म आती है संजू, बॉक्स ऑफिस पर इसका भी खूब जादू चलता है।
नहीं उतरता हिरानी की फिल्मों का खुमार
अब आपको लग रहा होगा कि हम असली कहानी न बताकर आखिर आपको फिल्मों के नाम और साल क्यों गिनवा रहे हैं। दरअसल इन सभी फिल्मों के जन्मदाता हैं राजकुमार हिरानी। जो भले ही अपनी फिल्में तीन या पांच साल के गैप पर रिलीज करते हैं, लेकिन वह जब-जब जो लेकर आए हैं वह ब्लॉकबस्टर रहा है। ये तो सिर्फ राजकुमार हिरानी की फिल्मों के चार-पांच नाम हैं, लेकिन ये ऐसी फिल्में हैं जिसके जरिए हर बार राजकुमार हिरानी कुछ नया लेकर आते हैं और कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसका खुमार चाहकर भी नहीं उतारा जा सकता है।
डंकी में दिखी प्रवासियों की कहानी
हर बार इन पांचों फिल्मों में कई चीजें कॉमन हैं, पहला- निर्देशक राजकुमार हिरानी, दूसरा- हर बार एक अलग और चुनिंदा कहानी, तीसरा- हर फिल्म में कुछ न कुछ अनोखा और कुछ ऐसा मैसेज देना, जो आम लोगों से जुड़ा होता है। अब राजकुमार हिरानी शाहरुख खान के साथ डंकी लेकर आए हैं। डंकी में भी राजकुमार हिरानी की चुनिंदा कहानी और अनोखे मैसेज वाली जादू की झप्पी देखने को मिली है। इस बार उन्होंने अपने घरों से दूर विदेश में रहने वाले प्रवासियों की कहानी को दिखाया है।
हिट फिल्मों की गारंटी हैं हिरानी
इस फिल्म के जरिए उन्होंने यह भी बताया है कि डंकी रूट का इस्तेमाल लगभग हर साल 10 लाख लोग करते हैं, जिसमें कई लोग रास्ते में ही मर जाते हैं और उनके सपने के साथ-साथ उनकी जिंदगी भी अधूरी रह जाती है। राजकुमार हिरानी इस फिल्म के जरिए अपने देश के लिए वफादारी भी सिखाते हैं। इन सारी चीजों से साफ तौर पर राजकुमार हिरानी की छाप समझ में आ जाती है और यह भी पता लग जाता है कि आखिर राजकुमार हिरानी हिट फिल्मों की गारंटी क्यों हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
16 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines