Shahrukh Khan Movie Dunki Benefits: बॉलीवुड सुपरस्टार Shahrukh Khan की अपकमिंग मूवी Dunki कल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद साल 2023 में यह शाहरुख खान की तीसरी बड़ी फिल्म है, जिसका क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में किंग खान पहली बार एक्ट्रेस तापसी पन्नू संग रोमांस करते दिखेंगे। दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। इसके अलावा एक्टर विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर भी दिखाई देंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि शाहरुख खान की फिल्म अगर सुपरहिट होती है तो बाकी स्टार्स को कितना फायदा मिलेगा? आइए जानते हैं…
तापसी के बड़ा ब्रेक हो सकती Shahrukh की मूवी
Shahrukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नहीं है। फिल्म में पहली बार Tapsee Pannu किंग खान शाहरुख खान के अपोजिट दिख रही हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। तापसी की पिछली फिल्में पिंक, हसीन दिलरुबा की बात की जाए तो उन्होंने अब तक नॉन कमर्शियल फिल्में की हैं। इसका एक कारण उनका नेपो किड न होना भी है, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी जैसे बड़े बैनर के साथ जुड़ी हैं, जिसका उन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है।
विक्की को मूवी में ज्यादा सक्रीन टाइम नहीं मिला
Dunki में एक्टर विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। हाल ही में रिलीज हुई विक्की की मूवी Sam Bahadur को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया। ‘डंकी’ में शायद विक्की उतने उभरकर सामने नहीं आ सकेंगे, क्योंकि फिल्म में उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिलेगा, लेकिन जिस तरह रणबीर कपूर की फिल्म Animal में बॉबी देओल ने अपनी एक्टिंग से कमाल दिखाया है, कहना गलत नहीं होगा कि विक्की कौशल भी फिल्म में कमाल और धमाल कर सकते हैं।
सुनील ग्रोवर को छोटे भाई को मिला खास मौका
Dunki के पोस्टर में अनिल ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। अनिल ग्रोवर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के छोटे भाई हैं। वह फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त बल्ली का किरदार निभा रहे हैं। अनिल ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म ‘रमता जोगी’ से की थी। वह अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में भी दिखे थे, लेकिन अब तक उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली है। ‘डंकी’ के जरिए अनिल ग्रोवर ने बड़ा हाथ मारा है। उम्मीद है कि इस फिल्म के बाद लोग उन्हें नए सिरे से डिस्कवर करेंगे।
वहीं विक्रम कोचर की बात करें तो उन्हें फिल्म केसरी और कई टीवी सीरियल में देखा जा चुका है। अब शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ उनके करियर के लिए एक बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Dunki Promotion के लिए शाहरुख खान ने शेयर किए पांच वीडियो, ताजा क्लिप में लिखा-टिकट खरीद लो सारी की सारी
यह भी पढ़ें: एक साल में तीन बार Shahrukh Khan के रंग में रंगा Burj Khalifa, दुनियाभर में छा गए ‘रोमांस किंग
यह भी पढ़ें: Dunki की रिलीज से पहले Shahrukh के लिए राहत, ED ने गौरी खान को नोटिस देने की बात से किया इनकार
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
46 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines