Entertainment Latest Updates: वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे थे। इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। जाहिर है एक्टर के फैंस ‘डंकी’ की ओटीटी रिलीज का बेसब्र से इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। इसके साथ ही आइए नजर डालते हैं आज के ताजा अपडेट्स पर…
ओटीटी पर स्ट्रीम हुई डंकी
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मल्टीस्टारर फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। फैंस पिछले काफी समय से ओटीटी पर फिल्म की रिलीज की राह देख रहे थे। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ पिछले साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से ही सस्पेंस बना हुआ था कि कौन सा ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म के राइट्स खरीद रहा है। बता दें कि शाहरुख खान की जवान की तरह ही डंकी के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के हिस्से आए हैं। फिल्म को 15 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है।
फाइटर ने भरी उड़ान
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गिरते-पड़ते ही सही लेकिन फिल्म ने ऊंची उड़ान भरकर ही दम लिया है और 200 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री की है। हालांकि इस मुकाम को हासिल करने में ‘फाइटर’ को 21 दिन का लंबा समय लग गया।
अनुराग डोभाल-खानजादी का सॉन्ग रिलीज
बिग बॉस 17 खत्म हो चुका है लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स आए दिन खबरों में बने हुए हैं। कई स्टार्स है जिनके पास शो से निकलने के बाद काफी बड़े प्रोजेक्ट्स आए हैं। इस बीच अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) और खानजादी (KhanZaadi) का नया गाना ‘रंगरेज’ (Rangreza Song Out) रिलीज हुआ है। गाने में बाबू भैया और खानजादी उर्फ फिरोजा खान की कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और वह दोनों की तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। आपको बता दें कि गाने में खानजादी ने सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि गाने को गाया और कम्पोज भी किया है।
‘हनुमैन’ के सीक्वल में नहीं होंगे यश
साउथ सुपरस्टार यश (Yash) ने ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जल्द ही एक्टर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से दर्शकों को एंटरटेन करने आएंगे। इस बीच खबर है कि यश ‘हनु मैन’ (Hanu Man) के सीक्वल में हनुमान का रोल प्ले नहीं करेंगे। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश की टीम के एक सूत्र ने कंफर्म किया है कि एक्टर हनु-मैन में हनुमान का रोल नहीं निभा रहे हैं। वह इन दिनों टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में बिजी हैं। इसके अलावा यश नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले खबर थी कि एक्टर ‘हनु मैन’ में हनुमान का किरदार निभाएंगे।
https://twitter.com/GetsCinema/status/1757995816919142864
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का पोस्टर आउट
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मचअवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha Poster Out) का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने पोस्टर को काफी यूनिक स्टाइल में आउट किया। आपको बता दें कि फिल्म ‘योद्धा’ के पोस्टर को हवा में 13,000 ft की ऊचांई से रिलीज किया गया है। पोस्टर रिलीज वीडियो को सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस अनोखे अंदाज को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। जाहिर है कि फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Rashi Khanna) अहम रोल में दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines