बॉक्स ऑफिस पर Dunki का कब्जा, 400 करोड़ से चंद कदम दूर Salaar, जानें टोटल कमाई

Dunki Day 19-Salaar Day 18 Box Office Collection (early estimates): बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ और ‘सालार’ ने अभी भी कब्जा किया हुआ है।

Dunki Day 19-Salaar Day 18 Box Office Collection (early estimates)

Dunki और Salaar की कमाई, फोटो आभार- सोशल मीडिया

Dunki Day 19-Salaar Day 18 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों सिनेमघरों में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने अपना कब्जा किया हुआ है।

विज्ञापन

दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब इन दोनों फिल्मों की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इन दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

Dunki ने 19वें दिन किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की कमाई की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरुआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 19वें दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ‘डंकी’ की कुल कमाई 218.17 करोड़ रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन

Salaar ने 18वें दिन की इतनी कमाई

प्रभास की ‘सालार’ ने अपनी रिलीज के 18वें दिन (शुरुआती अनुमान) लगभग 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरुआती नंबर है और इसमें फेरबदल संभव है। इसी के साथ रिबेल स्टार की इस फिल्म की टोटल कमाई 395.50 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Dunki और Salaar में हुआ टकराव

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इन दोंनो फिल्मों में जबरदस्त टकराव हुआ था। दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में अपने पैर जमाए हुए है। फैंस में भी रिलीज से पहले ही इन्हें लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा था। हालांकि बीते साल 2023 में शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तीन फिल्मों से खूब नोट छापे हैं। किंग खान की पठान, जवान और डंकी सुपरहिट फिल्में रही हैं। वहीं. प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी बीते साल 2023 में आई। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुछ खास जलवा देखने को नहीं मिला। वहीं, अब उनकी फिल्म सालार खूब कमाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ