हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Dunki-Salaar ने बनाया टिकट खिड़की पर रहने का मन, दोनों फिल्मों की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस

Dunki Day 11-Salaar Day 10 Box Office Collection (early estimates): इन फिल्मों में कमाई के मामले में एक-दूसरे को पटखनी देने की होड़ लगी है।

विज्ञापन
instagram

Dunki Day 11-Salaar Day 10 Box Office Collection (early estimates): सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों में कमाई की रेस लगी हुई है। दोनों ही फिल्में बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है।

सालार और डंकी ने तो मानों बॉक्स ऑफिस पर रहने का ही मन बना लिया है। इस बीच अब दोनों फिल्मों की कमाई के नए आंकड़े आ गए हैं। आइए जान लेते हैं इनका कलेक्शन…

यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर Dua Lipa पर चढ़ा भगवा रंग का खुमार, इंडिया में ऐसे कर रहीं New Year का वेलकम

Dunki ने किया इतना कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को रिलीज हुए आज 11वां दिन है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन भारत में 12.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ किंग खान की इस फिल्म की कुल कमाई 188.32 करोड़ रुपये हो जाएगी।

Salaar ने की इतनी कमाई

वहीं, अगर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म की बात करें तो सालार को रिलीज हुए आज 10वां दिन है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन सभी भाषाओं में लगभग 14.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी ये फिल्म के ऑफिशियल नंबर नहीं है और इनमें फेरबदल संभव है। इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई 344.85 करोड़ रुपये हो जाएगी।

‘सालार’ और ‘डंकी’ में कांटे की टक्कर

बता दें कि ‘सालार’ और ‘डंकी’ में कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म कमाई के मामले में प्रभास की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही है। दोनों फिल्मों की कमाई में ज्यादा अंतर नहीं है और हिंदी बेल्ट की बात की जाए, तो किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ प्रभास की ‘सालार’ से बहुत आगे है।

किस फिल्म की कमाई कहां रुकेगी कहना मुश्किल?

ऐसे में ये तो साफ है कि सालार को डंकी को हिंदी बेल्ट में पछाड़ने के लिए जी-जान लगानी पड़ेगी। वहीं, अगर सालार की दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात की जाए तो ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी अभी ये कहा नहीं जा सकता।

(https://tokyosmyrna.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें