Dunki Day 10-Salaar Day 9 Box Office Collection (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है।
एक तरफ जहां प्रभास की ‘सालार’ ने टिकट खिड़की को लूटने की कसम खा रखी है, तो दूसरी तरफ शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने भी कमाई के मामले में गदर मचा रखा है। इस बीच सालार का 9वें और डंकी का 10वें दिन का कलेक्शन भी आ गया है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है भाई… एक साथ दो Bhumi! क्या आप पहचान सकते हैं?
Dunki ने 10वें दिन की इतनी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), शाहरुख खान की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी इस फिल्म के अनुमानित आंकडे हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ किंग खान की इस फिल्म की कुल कमाई 176.47 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Salaar ने किया इतना कलेक्शन
वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन लगभग 11.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अभी ये अनुमानित नंबर और इनमें बदलाव संभव है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 329.12 करोड़ रुपये हो जाएगी।
सालार और डंकी में जबरदस्त टक्कर
बता दें कि सालार और डंकी में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हुई। हालांकि इसके बावदूज भी दोनों फिल्में अपने-अपने हिसाब से शानदार कमाई कर रही है। बताते चलें कि इस साल शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान और जवान से भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे और खूब कमाई की।
दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
वहीं, प्रभास की भी ‘आदिपुरुष’ इस साल टिकट खिड़की पर आई थी। हालांकि इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की। अब सालार और डंकी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दोनों फिल्मों की कमाई को देखते हुए ये कहना बहुत मुश्किल है कि किसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी? हालांकि वक्त के साथ ये साफ हो जाएगा।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines