Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान के लिए ये साल शायद उनके करियर का सबसे अच्छा साल रहा है, उनकी फिल्मों जवान और पठान दोनों ने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इन सुपरहिट फिल्मों के बाद लोग बेसब्री से शाहरुख खान की फील डंकी का इंतजार कर रहे थे। फैंस को इतना लंबा इंतजार कराने के बाद आखिरकार इतने सारे थिएटर में फिल्म को देखने के लिए फैंस की लम्बी कतार लग गई।
फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोग सुबह 5.55 पर मुंबई के थिएटर में शाहरुख खान को स्क्रीन पर देखने पहुंचे। इस कड़ी में आइए डालते हैं डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि क्या वाकई फिल्म उतनी ही हिट निकली है जितनी इसकी चर्चा हो रही थी या नहीं।
डंंकी फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection Day 1)
आपको बता दें डंकी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाई की है। यह जवान, एनिमल, पठान, टाइगर 3, गदर 2 और आदि पुरुष के बाद इस साल की सातवीं सबसे बड़ी ओपनर माना जा रहा है। गुरुवार को डंकी में कुल मिलाकर 29.94% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। NCR में 1412 शो थे जिनमें लगभग 31% ऑक्यूपेंसी थी और Mumbai में 1081 शो थे जिनमें लगभग 29.75% ऑक्यूपेंसी देखी गई है।
भले ही ये फिल्म शाहरुख खान की साल की सबसे कम सफल फिल्म है, फिर भी यहां शुरुआती दिन के आंकड़े उनकी 2018 की रिलीज जीरो से अधिक हैं। जीरो के पहले दिन की कलेक्शन 19.35 करोड़ रुपये थी। वो फिल्म केवल 90.28 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।
फिल्म को बनाने में लगा इतना पैसा
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है ये फिल्म 7 से 10 दिनों के अंदर अपना बजट वसूल लेगी। बात करें फिल्म के रिव्यू की तो क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक से फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं जिसमें कुछ को फिल्म देखकर निराशा हाथ लगी है तो वहीं कुछ को डंकी बेहद पसंद आई है।
यहां देख सकते हैं आप लोगों का इस मूवी पर क्या रिएक्शन है:-
यह भी पढ़ें- TV पर होगा Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये लव-ड्रामा फिल्म
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
2 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines