क्या शाहरुख खान की 'Dunki' ने जीता फैंस का दिल? ओपनिंग डे में किया इतना कलेक्शन

Dunki Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की ‘डंकी’ मूवी रिलीज़ हो गयी है आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन क्या कमाल किया है और कितनी कलेक्शन की है।

Dunki Box Office Collection Day 1
विज्ञापन

फैंस की एक्साइटमेंट का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि लोग सुबह 5.55 पर मुंबई के थिएटर में शाहरुख खान को स्क्रीन पर देखने पहुंचे। इस कड़ी में आइए डालते हैं डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि क्या वाकई फिल्म उतनी ही हिट निकली है जितनी इसकी चर्चा हो रही थी या नहीं।

विज्ञापन

डंंकी फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dunki Box Office Collection Day 1)

Dunki Box Office Collection Day 1

आपको बता दें डंकी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये कमाई की है। यह जवान, एनिमल, पठान, टाइगर 3, गदर 2 और आदि पुरुष के बाद इस साल की सातवीं सबसे बड़ी ओपनर माना जा रहा है। गुरुवार को डंकी में कुल मिलाकर 29.94% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। NCR में 1412 शो थे जिनमें लगभग 31% ऑक्यूपेंसी थी और Mumbai में 1081 शो थे जिनमें लगभग 29.75% ऑक्यूपेंसी देखी गई है।

विज्ञापन

भले ही ये फिल्म शाहरुख खान की साल की सबसे कम सफल फिल्म है, फिर भी यहां शुरुआती दिन के आंकड़े उनकी 2018 की रिलीज जीरो से अधिक हैं। जीरो के पहले दिन की कलेक्शन 19.35 करोड़ रुपये थी। वो फिल्म केवल 90.28 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

फिल्म को बनाने में लगा इतना पैसा

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है ये फिल्म 7 से 10 दिनों के अंदर अपना बजट वसूल लेगी। बात करें फिल्म के रिव्यू की तो क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक से फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं जिसमें कुछ को फिल्म देखकर निराशा हाथ लगी है तो वहीं कुछ को डंकी बेहद पसंद आई है।

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं आप लोगों का इस मूवी पर क्या रिएक्शन है:-

यह भी पढ़ें- TV पर होगा Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani का प्रीमियर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये लव-ड्रामा फिल्म

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ