Shah Rukh Khan Viral Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस वक्त अपनी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर की मूवी भले ही रिलीज हो चुकी है लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार इसे प्रमोट कर रहे हैं। दूसरी तरफ साल में तीसरी फिल्म देने के बाद शाहरुख का चार्म फैंस पर कुछ यूं चल रहा है कि एक्टर को लेकर लोगों की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। जहां भी फैंस SRK को देखते हैं उनके साथ फोटोज खींचवाने लगते हैं और ऑटोग्राफ की डिमांड करते हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: Dunki से गायब दिखा Shaan का गाना ‘दूर कहीं दूर’, रिकॉर्ड और शूट होने के बाद क्यों फिल्म में नहीं मिली जगह?
शाहरुख ने यूं जीता फैंस का दिल
इस वीडियो में यूं तो शाहरुख खान ने एक ऐसा काम किया है जिसके बाद हर तारीफ उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। लेकिन इस पर रिएक्ट करते हुए कुछ लोग ‘चाइना का शाहरुख खान’ कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि यूजर्स SRK को चाइना का शाहरुख बता रहे हैं चलिए जानते हैं। दरअसल, अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दुबई में अपनी फिल्म ‘डंकी’ का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख सिक्योरिटी के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो अपने फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे हैं। वो आगे निकल रहे होते हैं तभी एक्टर की नजर उनकी बुजुर्ग महिला फैंस पर पड़ती है। एक से हाथ मिलाने के लिए वो रुकते हैं और दूसरी फैन व्हीलचेयर पर है तो शाहरुख उनके साथ खुद आकर सेल्फी लेते हैं। यहां देखें वायरल वीडियो:
कौन है चाइना का शाहरुख खान?
अब उनका अपनी स्पेशल फैन को ये ट्रीटमेंट देना यूजर्स का दिल जीत गया है। एक्टर के इस कारनामे के बाद हर कोई उनकी तारीफों में पुल बांधते हुए नजर आ रहा है। शाहरुख के अपने 2 मिनट इस फैन को देना उसके चेहरे पर एक बड़ी स्माइल ले आया है। ऐसे में अब लोग किंग खान को हम्बल और डाउन टू अर्थ बताकर उनकी वाहवाही कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि इसमें ‘चाइना का शाहरुख खान’ कहां से आया। तो इसका जवाब आपको इस वीडियो के आखिर में मिलेगा।
यूजर्स के रिएक्शन
दरअसल, जिस शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है उसकी शक्ल थोड़ी किंग खान से मिल रही है। ऐसे में लोग उस शख्स को ‘चाइना का शाहरुख खान’ कहकर चिढ़ा रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये आखिर में चीन का शाहरुख स्क्रीन पर कहां से आया?’ एक यूजर बोला, ‘आखिर में एक और शाहरुख खान है।’ तो किसी ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ये नकली SRK तो कोरोना से भी ज्यादा फैल रहे हैं।’ तो किसी ने सवाल किया, ‘ये असली कौन-सा था यार।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
39 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines