Dunki 5-Salaar Day 4 Box Office Collection (early estimates): शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार’ में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर चल रही है। दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर नोट छापने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
ऐसे में अब ‘डंकी’ के 5वें और ‘सालार’ के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- ‘अगर मैं जेल में मर जाऊं, तो आपको पता होना चाहिए कि….’, मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट हुए KRK
Dunki ने 5वें दिन की इतनी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन भारत में लगभग 20.73 करोड़ की कमाई की। हालांकि अभी ये अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म की टोटल कमाई 126.36 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Salaar का कलेक्शन
वहीं, अगर प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन सभी भाषाओं में लगभग 43.45 करोड़ रुपये की भारतीय कमाई की है। हालांकि ऑफिशियल आंकडे़ आने के बाद इनमें कुछ फेरबदल हो सकता है। ये अभी अनुमानित आंकड़े है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 252.55 करोड़ रुपये हो जाएगी।
Animal की कमाई
इसी के साथ अगर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 25वें दिन सभी भाषाओं में लगभग 1.61 करोड़ की भारतीय कमाई की है। इस फिल्म ने ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमे भी कुछ बदलाव हो सकता है। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 537.78 करोड़ हो जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रेस
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त रेस लगी हुई है। शाहरुख खान की ‘डंकी’, प्रभास की ‘सालार’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ इन दिनों टिकट खिड़की पर नोट छापने में लगी है। तीनों ही फिल्में एक-दूसरे ये आगे निकलने की कोशिश कर रही है। देखने वाली बात होगी कि किसकी कमाई कहां जाकर रुकेगी?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines