News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Lokah Chapter 1: Chandra: ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ में भी कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसका बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आने के बाद इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… साथ ही ये भी कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने इसे लेकर क्या खास ऐलान किया था?
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘लोका चैप्टर वन’ है। जी हां, फिल्म ‘लोका चैप्टर वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कमाल कर दिया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर दुलकर सलमान हैं, जिन्होंने फिल्म के प्रॉफिट को लेकर खास ऐलान किया था। फिल्म की सक्सेस के बाद दुलकर ने ऐलान किया था कि वो फिल्म के प्रॉफिट को इसकी टीम के साथ शेयर करेंगे।
दुलकर ने कहा था कि जब हर इंसान बेहद मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करता है, तो उनको भी उनकी मेहनत का फल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ये सिर्फ मेरी जीत नहीं है बल्कि सबकी जीत है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। जैसे ही ये खबर सामने आई थी, तो सभी बेहद खुश हो गए थे और लोगों ने दुलकर की खूब तारीफ की थी।
उस दौरान लोगों ने दुलकर को ना सिर्फ एक्टर बल्कि एक लीडर कहा था। लोगों का कहना था कि बहुत कम लोग होते हैं, जो इस तरह के फैसले लेते हैं। दुलकर सलमान की बात करें तो दुलकर ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। दुलकर की फिल्मों के लिए लोगों में अलग ही क्रेज भी देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- Alok Nath ही नहीं बेटा भी फंस चुका है कानूनी शिकंजे में, अभिनेता की टूट चुकी आदर्श पिता की इमेज
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।