Dulquer Salmaan Birthday: मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुलकर की फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती हैं। दुलकर सलमान का फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आज हम आपको दुलकर सलमान के फिल्मी सफर के बारे में बता रहे हैं कि कैसे अभिनेता ममूटी के बेटे ने फिल्मों में कदम रखा?
दुलकर सलमान का बर्थडे
दुलकर सलमान का जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ है। 28 जुलाई को अभिनेता अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। अभिनेता ममूटी के बेटे दुलकर सलमान मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। दुलकर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले मलयालम अभिनेताओं में से एक हैं। दुलकर सलमान की बात करें तो वो शुरू से फिल्मों में नहीं थे। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दुलकर ने दुबई में एक IT फर्म में नौकरी की थी।
2012 में किया एक्टिंग डेब्यू
विदेश में पढ़ाई करने के बाद दुलकर नौकरी करने लगे थे, लेकिन नौकरी करना दुलकर को रास नहीं आया और उन्होंने फिल्मों में आने की सोची। इसके बाद दुलकर ने फिल्मों का रुख किया और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके लिए दुलकर ने पहले एक्टिंग का कोर्स किया और मुंबई में बैरी जॉन एक्टिंग स्टूडियो में प्रैक्टिस की। साल 2012 में दुलकर ने एक्टिंग में डेब्यू किया था।
DQ और Kunjikka
दुलकर सलमान ना सिर्फ मलयालम फिल्मों बल्कि तेलुगू और तमिल के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। दुलकर सलमान ने फिल्म ‘सेकेंड शो’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वो कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आए, जैसे ‘सीता रामम’, ‘एबीसीडी’ और ‘उस्ताद होटल’। दुलकर सलमान को फैंस प्यार से DQ और Kunjikka भी बुलाते हैं।
2011 में की शादी
इसके अलावा अगर दुलकर सलमान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दुलकर ने 22 दिसंबर 2011 को अमाल सूफिया से अरेंज्ड मैरिज की थी। बता दें कि दुलकर की वाइफ अमाल आर्किटेक्ट हैं। कपल 5 मई 2017 को बेटी के पैरेंट्स बने। दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दुलकर सलमान एक कमाल के अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ जुड़े रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Kriti Sanon के वो किरदार, जो आज भी पॉपुलर, मेहनत के दम पर बनाई पहचान
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
47 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines