साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. जिसमें से एक मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी ‘दृश्यम 3’ का नाम शुमार है. यह मूवी 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि किस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: मीडिया के सामने अचानक क्यों रोने लगे वरुण के पिता डेविड धवन, सबके सामने बोले- जब मैं अस्पताल में था तो ये…
‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी. दृश्यम 3 दूसरे दिन 11.05 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने आज यानी तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 10.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मोहनलाल की मूवी ने तीन दिनों में 37.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस फिल्म ने कन्नड़ भाषा में 45 लाख, मलयालम में 32.48 करोड़, तो वहीं तमिल में 1.31 करोड़ रुपये छापे हैं. इतना ही नहीं ‘दृश्यम 3’ ने तेलुगु में 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: मर्डर, मिस्ट्री और ड्रामा… Netflix की वो फिल्म, जिसने 72 लाख लोगों के दिमाग के उड़ाए परखच्चे
‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने दूसरे दिन कितने की कमाई की
बॉलीवुड स्टार लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की बात करें, तो यह मूवी 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि, मूवी की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिल है. इस फिल्म ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 3.56 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘चांद मेरा दिल’ फिल्म ने दो दिनों में 6.56 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे आप पार्टनर संग देखने का प्लान बना सकते हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines