हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ajay Devgn ने ऑफिशियली अनाउंस की Drishyam 3, रिलीज डेट का भी किया खुलासा

Drishyam 3 Release Date Announced: अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की पुष्टि कर दी गई है। यही नहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर भी अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
दृश्यम 3 पर आया अपडेट।

Drishyam 3 Release Date Announced: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी फिल्म ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट पर अपडेट आ गया है। बीते दिन सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी कि तीसरा पार्ट आने वाला है। अब मेकर्स की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया गया है। अजय देवगन और पैनोरमा स्टूडियो की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें ‘दृश्यम 3’ की पुष्टि कर दी गई है। यही नहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर भी अपडेट जारी कर दिया है। जैसे ही फैंस को पता चला कि विजय सलगांवकर लौटने वाले हैं तो इसके बाद से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट

‘दृश्यम 3’ के निर्माता पैनोरमा स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपडेट दिया गया है। पोस्ट में लिखा है, ‘…और यह हो रहा है!! #Xclusiv … अजय देवगन- अभिषेक पाठक ने अगली फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की… #अजयदेवगन और निर्देशक #अभिषेकपाठक की बहुप्रतीक्षित पारिवारिक थ्रिलर की रिलीज डेट तय: 2 अक्टूबर 2026 #गांधीजयंती। फिल्म का निर्माण #पैनोरमास्टूडियोज और #वायकॉम18 द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।’

यह भी पढ़ें: Surveen Chawla हुईं थी बॉडी शेमिंग का शिकार, साउथ इंडस्ट्री को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

विज्ञापन

रिलीज डेट कर दी कंफर्म

मेकर्स की ओर से जारी किए गए इस पोस्ट के जरिए बताया गया है कि ‘दृश्यम 3’ अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाहिर है कि इससे पहले सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से पैनोरमा स्टूडियो का कथित एग्रीमेंट सामने आया था। उस लेटर में कहा गया था कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। अब मेकर्स ने फाइनली रूमर्स की पुष्टि कर दी है।

यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं

उधर, ‘दृश्यम 3’ पर अपडेट आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वह पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्ट वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं। उनकी एक्साइटमेंट को देखकर कयास लगाए जा सकते हैं कि वह ‘दृश्यम 3’ का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई थी जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 342.31 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola