हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल ही देखने को मिल रहा है. फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (pic credit- Instagram)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों में 400 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. ये ही वजह है कि लगातार फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल रहा है. 9वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस जोड़ी को स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ की कमाई में 9वें दिन करोड़ों का उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 9वें दिन फिल्म के शोज 14,903 रहे. वहीं शुक्रवार को फिल्म ने महज 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं अब बीते शनिवार फिल्म की कमाई में 12 करोड़ का उछाल देखने को मिला. वहीं अब अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर; कौन हैं उनकी लेडी लव?

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने 9 दिनों में भारत में अब तक 286.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 446.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. महज 9 दिनों फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को देखते हुए ही ऑडियंस फिल्म देखने थिएटर जा रही है. इसके साथ ही फिल्म के रिव्यू भी पॉजिटिव मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पति ने 19 साल पहले जीती थी चैंपियनशिप’, F1 स्टार लैंडो नॉरिस से करीना की मजेदार बातचीत वायरल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी लीड रोल में हैं. वहीं कुछ नए सितारे भी फिल्म में देखने को मिले. इनमें जयदीप अहलावत के साथ-साथ सौरभ शुक्ला और प्रकाश राज भी शामिल हैं. हालांकि सौरभ शुक्ला का फिल्म में बस कैमियो ही देखने को मिला. वहीं प्रकाश राज के किरदार को भी फैंस ने खूब पसंद किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola