हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Drishyam 3 पहुंची 200 करोड़ के करीब, 7वें दिन भी करोड़ों में छापे नोट; 'चांद मेरा दिल' का भी जानें कलेक्शन

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ जब से रिलीज हुई है, तभी से फैंस के बीच फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

विज्ञापन

Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. मोहनलाल की फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 32.8% रही. वहीं 7वें दिन फिल्म के शोज 4,721 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 75.30 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.38 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 183.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में जल्द ही ये आंकड़ा 200 करोड़ के पार पहुंच जाएगा.

यह भी पढ़ें: ऑनस्क्रीन Amir Khan की संस्कारी बेटी, मगर रियल लाइफ में बोल्ड तस्वीरों ने मचाया बवाल; फैंस के छूटे पसीने

विज्ञापन

‘चांद मेरा दिल’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.90 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12% रही. वहीं फिल्म के शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म कें शोज 4,138 रहे. भारत में फिल्म का कलेक्शन 17.25 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक सिर्फ 23.28 करोड़ की ही कमाई की है.

यह भी पढ़ें: ‘एक साथ कई मर्दों संग…’, एक्ट्रेस ने अपने निजी रिश्तों पर दिया बोल्ड बयान, बोलीं- ‘लेबल लगाना पसंद नहीं’

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘चांद मेरा दिल’ में स्क्रीन पर पहली बार अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी फैंस को देखने को मिली. इस जोड़ी के बीच केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा पा रही है. वहीं दूसरी ओर मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ का पहले ही ही ऑडियंस इंतजार कर रही थी. इस फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola