हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, 5वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह मूवी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. ऐसे एक्टर के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार की मूवी ने कितने का कारोबार किया है. आइए जानते हैं मूवी के कलेक्शन के बारे में.

विज्ञापन
Drishyam 3 ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार मोहनलाल की मूवी ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों को भरपूर प्यार सपोर्ट मिल रहा था. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. यही कारण है कि मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. दृश्यम फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किस्त है, जो लोगों को दीवाना बना रही है.

यह भी पढ़ें: FWICE ने ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह से रणवीर सिंह पर लगाया बैन? एक्टर की टीम ने तोड़ी चुप्पी

‘दृश्यम 3 ‘ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन

इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज किया गया था. इस मूवी की कहानी को ऐसे पेश किया है, जो आपको आखिरी तक बांधकर रखती है. मूवी में आपको जब भी शांत और सरल लगती है, तभी मूवी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो कहानी को एक नई दिशा देता है . इस मूवी की कहानी एक कातिल की इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दृश्यम 3 रोजाना बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. ‘दृश्यम 3’ 21 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं दूसरे दिन मूवी ने 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में पसंद की जाती हैं ये 7 सुपरहीरो वाली फिल्में, नंबर-1 मूवी को IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग

‘दृश्यम 3’ ने अब तक कितने का किया कलेक्शन

आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए आज यानी 25 मई को 5 दिनों का समय पूरा हो चुका है. मूवी ने 5 वें दिन 7.35 करोड़ रुपये छापे हैं. मोहनलाल की इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी ने अब तक 61.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने आज कन्नड़ भाषा में 10, तो वहीं मलयालम भाषा में 6.45 करोड़ कमाए हैं. हालांकि, मूवी ने तमिल में 25 लाख और तेलुगु भाषा में 55 लाख रुपये छापे है. इस मूवी की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यह फिल्म पिछले 13 सालों से लोगों के बीच सस्पेंस बनाकर रखने में कामयाब हुई है. मोहनलाल स्टारर फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर देखी जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola