Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘दृश्यम 2’, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Drishyam 2 Box office Collection Day 11

Drishyam 2 Box office Collection Day 11: अजय देवगन की फिल्म जल्द पार करेगी 150 करोड़ का आंकड़ा

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग हुई थी। वहीं अब इसके पहले दिन का कलेक्शन सामने आई है।

पहले दिन हुई बंपर कमाई

‘दृश्यम 2’ को भारत में 3302 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 858 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। रिलीज के पहले दिन ही ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) ने जबरदस्त कमाई की है। अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक अजय देवगन स्टारर थ्रिलर सस्पेंस ने पहले दिन भारत में 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन फिल्म निर्माता को खुश कर दिया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि ‘दृश्यम 2’ को वीकेंड का फायदा मिलेगा यानी शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में और ज्यादा इजाफा हो सकती है।

‘दृश्यम 2’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना अहम किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 2’ मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ का हिंदी रीमेक है। मोहनलाल की ‘दृश्यम का ही कई भाषाओं तेलुगु, तमिल और हिंदी में रीमेक किया गया था। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट भी मलयालम भाषा में रिलीज हुई थी जिसके बाद इसे तेलुगु और अब हिंदी में रिक्रिएट किया गया है।

बता दें कि ‘दृश्यम’ का सीक्वल करीब 7 साल बाद रिलीज हो रहा है। ऐसे में दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना कमाल करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ