Drishyam 2: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ इस साल 300 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने मंगलवार को वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म को देश से लेकर विदेशों तक में खूब पसंद किया जा रहा है।
‘Drishyam 2’ Box office Collection
खबरों के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ ने दुनिया भर में 303 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसे वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर रखती है। इस साल केवल ‘ब्रह्मास्त्र’ (431 करोड़ रुपये) और ‘द कश्मीर फाइल्स’ (341 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि देशभर में इस फिल्म ने 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं इसकी विदेशी कमाई 52 करोड़ रुपये रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने के कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना जारी रखा है।
‘भूल भुलैया 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
पिछले सप्ताह के दौरान, ‘दृश्यम 2’ ने ‘भूल भुलैया 2’ (266 करोड़ रुपये) की कमाई को पार कर लिया। अब जिस तरह इस फिल्म की कमाई देखने को मिल रही है, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कि ये फिल्म जल्द ही ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई के आंकड़े को पास कर लेगी। हालांकि, सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज होने वाली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ‘दृश्यम 2’ की कमाई पर फर्क पड़ सकता है।
अभिषेक पाठक ने किया है फिल्म को डायरेक्ट
अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता अभिनीत ‘दृश्यम 2’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि उन्होंने फिल्म को मोहनलाल अभिनीत मलयालम संस्करण से अलग बनाया है।
उन्होंने कहा, ‘फ्रेम टू फ्रेम रीमेक बनाने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो एक निर्देशक के तौर पर आप कुछ नहीं कर रहे हैं। आपको अपनी दृष्टि मेज पर लानी होगी। साथ ही, अगर यह कॉपी है, तो लोग उस पहलू के बारे में बात करेंगे। यह मौखिक रूप से फैलेगा और आपके दर्शकों को कम करेगा। आप वह मौका क्यों लेना चाहेंगे? 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘दृश्यम 2’ का चर्चा हर तरफ हो रहा है। दर्शक इस फिल्म पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
16 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
22 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
23 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines