Drishyam 2 Box office Collection Day 7: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे से ही फिल्म ‘दृश्यम 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा ये एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर पर बुरी तरह बिगड़े शालीन भनोट, बोले- ‘दिमाग खराब है क्या?’
‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 (Drishyam 2 Box office Collection Day 7)
‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को ₹ 15.38 करोड़ रुपय कमाए। दूसरे दिन इन नंबर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को ₹21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकीं और इसने ₹ 27.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसी के साथ फिल्म ने चौथे दिन 11.87 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। वहीं पांचवे दिन की कमाई में गिरावट के साथ इसने ₹ 5.93 करोड़ रुपए की बिजनेस की। छठे दिन की कमाई मात्र ₹ 9.55 लाख रखी। इसी के साथ सातवें दिन ₹ 8.62 करोड़ कमा कर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹ 104.66 जा पहुंचा है।
फिल्म के बारे में
कहानी चार लोगों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उलट जाता है। ‘दृश्यम 2’ विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उनके परिवार – पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और बेटियां अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) की कहानी को आगे बढ़ाता है। दूसरे भाग में 7 साल पहले हुए दुर्घटना को फिर से कुरेदा गया है और बंद हो चुकी फाइल को फिर से खोला गया है।
‘दृश्यम 2’ की कहानी इसी पर आधारित है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के खुद जुर्म कुबूल कर लेता है। ऐसे में अब वो खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था।
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
4 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
6 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
6 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
7 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
9 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
16 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines