Drishyam 2 Box office Collection Day 4: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे से ही फिल्म ‘दृश्यम 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म का कलेक्शन देख ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा ये एक नया रिकॉर्ड बना सकती है और ये जल्द ही ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ेगी।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर और श्रिया सरन हैं। जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है ये फिल्म।
‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (Drishyam 2 Box office Collection Day 4)
‘दृश्यम 2’ ने शुक्रवार को ₹ 15.38 करोड़ रुपय कमाए। दूसरे दिन इन नंबर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और शनिवार को ₹21.59 करोड़ का कलेक्शन हुआ। वहीं तीसरे दिन यानी वीकेंड पर इसकी ताबड़तोड़ टिकटें बिकीं और इसने 27.17 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसी के साथ फिल्म ने चौथे दिन 11.87 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹ 76.01 करोड़ हो गया है।
फिल्म के बारे में-
कहानी चार लोगों के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उलट जाता है। ‘दृश्यम 2’ विजय सलगांवकर (अजय देवगन) और उनके परिवार – पत्नी नंदिनी (श्रिया सरन) और बेटियां अंजू (इशिता दत्ता) और अनु (मृणाल जाधव) की कहानी को आगे बढ़ाता है। दूसरे भाग में 7 साल पहले हुए दुर्घटना को फिर से कुरेदा गया है और बंद हो चुकी फाइल को फिर से खोला गया है।
‘दृश्यम 2’ की कहानी इसी पर आधारित है कि विजय सालगांवकर अपने परिवार को बचाने के खुद जुर्म कुबूल कर लेता है। ऐसे में अब वो खुद को और अपने परिवार को कैसे बचाएगा ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म का पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
12 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines