हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचाया हुआ है. फिल्म ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- Instagram)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर ली है. फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी को फैंस को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स वायरल भी हो रहे हैं जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दृश्यम 3’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% है. वहीं शोज की बात करें तो इसमें 15,972 शोज बुक हो चुके हैं. हालांकि 5वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. 5वें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक छठे दिन फिल्म की कमाई में 4 करोड़ की गिरावट देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में आसिफ खान बने ‘न्यूज एंकर’, काजी तौकीर-स्काउट के बीच मचा घमासान; लेटेस्ट प्रोमो वायरल

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने 6 दिनों में भारत में अब तक 232.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 279 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 366.50 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. इसके बाद फिल्म का आंकड़ा 400 करोड़ भी पार कर सकता है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, वहीं ये ही वजह है कि फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘राम’-‘सीता’ के बाद Ramayana के मेकर्स ने ‘दशरथ’ का पोस्टर किया रिलीज, राजा बन सिंहासन पर बैठे अरुण गोविल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन और जयदीप अहलावत की जोड़ी ऑडियंस को काफी अच्छी लग रही है. सोशल मीडिया पर भी इन दोनों सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फिल्म में और भी सितारे हैं जो फैंस को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. इनमें तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर जैसे सितारे शामिल हैं. वहीं फिल्म में कुछ नए सितारों की भी एंट्री देखने को मिली है, इनमें जयदीप अहलावत के साथ-साथ प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola