हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 First Look: 'ये तो सिर्फ पहली झलक है', 'पूजा' के फर्स्ट लुक को देखकर उड़े फैंस के होश

विज्ञापन
Dream Girl 2 First Look

Dream Girl 2 First Look: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) हमेशा ही अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, साल 2019 में एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

इस फिल्म के बाद इसके सीक्वल की डिमांड की गई और अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) भी जल्द आने वाली है। वहीं, अब फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Dream Girl 2 का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के रिलीज होने में अभी पूरा एक महीना बाकी है और 25 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म के पहले लुक को शेयर किया है। फिल्म से पूजा (आयुष्मान खुराना) के लुक में देखकर फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी बढ़ गई है। आज यानी 25 जुलाई को आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ने शेयर किया पोस्ट

फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि ‘ये तो सिर्फ पहली झलक है। मिरर में चीजें जितनी दिखाई देती हैं उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत होती हैं।’ वहीं, अब फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं, अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाकर लोगों का ध्यान खींचा था। अब एक बार फिर से वह फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, फैंस को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola