Dream Girl 2 Advance Booking: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तहलका मचा रखा है। फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और फिल्म बेहद शानदार कमाई भी कर रही है।
महज 12 दिनों में फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर ‘पूजा’ की एंट्री होने वाली है। 25 अगस्त को ‘तारा सिंह’ और ‘पूजा’ आमने-सामने होंगे।
यह भी पढ़ें- एक तरफ Soneya का फर्स्ट लुक आउट, दूसरी तरफ रिलीज हुआ ‘मेरे नैना’, मलाइका अरोड़ा ने भी व्हाइट आउटफिट में ढाया कहर
बॉक्स ऑफिस पर ‘तारा सिंह’ और ‘पूजा’ की टक्कर
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर भी फैंस बेहद एक्साइटेड है और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली है और फिल्म की सीधी टक्कर ‘गदर 2’ से होने वाली है।
बेहद शानदार है फिल्म का एडवांस कलेक्शन
वहीं, अगर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म का एडवांस कलेक्शन भी बेहद शानदार चल रहा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 100 करोड़ में एंट्री जरुर करेगी। हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि ‘तारा सिंह’ से टक्कर मिलने के बाद ‘पूजा’ क्या कमाल दिखाएगी?
बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ की एंट्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने नेशनल चेन में अभी तक 14 हजार से ज्यादा के टिकट बेच दिए है और अब भी फिल्म की बुकिंग चल रही है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब भी ‘गदर 2’ का जलवा बरकरार है और अब बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ एंट्री करने वाली है।
फैंस को बेहद बेसब्री से ‘ड्रीम गर्ल 2’ का इंतजार
बता दें कि हाल ही में आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो फैंस को बेहद पसंद आया था। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बेहद पसंद किया और खूब प्यार लुटाया। साथ ही फिल्म ने नए-नए प्रोमो भी समय-समय पर रिलीज हुए है और फैंस ने उन्हें भी खूब पसंद किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है और फैंस को बेहद बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines