Khatron Ke Khiladi 14 Contestant: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ (Khatron Ke Khiladi) का जल्द ही नया सीजन आने वाला है। इस शो के लिए फैंस भी बेताब बैठे हैं। हर साल इस शो में टीवी और बॉलीवुड जगत के कई मशहूर सितारे खतरनाक स्टंट परफॉर्म करते नजर आते हैं। कई बार तो उनके ऐसे-ऐसे डर दुनिया के सामने आ जाते हैं जिनके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। वहीं, अपने पसंदीदा कलाकारों को यूं खतरों से खेलते देखना फैंस को काफी पसंद आता है। ऐसे में जल्द ही फैंस को एक बार फिर ये सब देखने का मौका मिलने वाला है।
किन 2 बेस्ट फ्रेंड्स को किया गया अप्रोच?
इसी बीच अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो में दो बेस्ट फ्रेंड्स नजर आने वाली हैं। इन दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है और सोशल मीडिया पर आपको अक्सर इनका रिश्ता देखने को मिलता है। वहीं, अब असली परीक्षा तो इनकी शो में होगी जब ये दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। दरअसल, जब शो में टास्क आएगा तो इन्हें न चाहते हुए भी एक-दूसरे से मुकाबला करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं अब वो दोनों कौन हैं जो धर्म संकट में पड़ सकती हैं।
सनाया के पति भी बन सकते हैं शो का हिस्सा!
खबरों की मानें तो, अब एक्ट्रेस दृष्टि धामी (Drashti Dhami) और सनाया ईरानी (Sanaya Irani) के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दृष्टि को रोहित शेट्टी के इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं ये भी सुनने को मिला है कि एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है। वहीं, सनाया ईरानी को लेकर भी ऐसा ही कहा जा रहा है और तो और सनाया के पति मोहित सहगल (Mohit Sehgal) भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने दिखाया अंडे का फंडा, ट्रोलर्स बोले ‘किसी से टकरा मत जाना नहीं तो…’
क्या शो में शामिल होंगे ये स्टार्स?
हालांकि, अभी तक इनमें से किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगी है। न तो दृष्टि धामी और न ही सनाया ईरानी के नाम पर मेकर्स ने कोई स्टाम्प लगाया है। ऐसे में अभी भी सस्पेंस बरकरार है कि ये दोनों शो में नजर आती हैं या नहीं। वैसे अगर इन दोनों को शो में देखने का मौका मिला तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे। इन दोनों को साथ में देखना काफी मजेदार होगा। खैर अभी तो देखना होगा कि ये एक्ट्रेसेस शो के लिए हामी भरती हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
11 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines