Drashti Dhami Baby Photo: पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनी हैं। एक्ट्रेस और उनके पति नीरज हाल ही में एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। 22 अक्टूबर 2024 को दृष्टि ने अपनी बच्ची को जन्म दिया है। कपल ने करीब एक हफ्ते पहले ही सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की अनोउंसमेंट की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सभी चाहने वालों को बताया था कि वो बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। वहीं, अब बेटी के जन्म के 13 दिनों बाद एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है।
दृष्टि धामी ने शेयर किया नया पोस्ट
दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर सभी फैंस का अटेंशन ग्रैब कर लिया है। अब ‘मधुबाला’ (Madhubala- Ek Ishq Ek Junoon) और ‘गीत’ (Geet- Hui Sabse Parayi) फेम एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर कर दी है। इस फोटो को देखने के बाद किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। दरअसल, इस हालिया फोटो में एक्ट्रेस अपने पति और न्यू बोर्न बेबी के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं।
दृष्टि धामी ने दिखाई बेटी की झलक
इस फोटो में दृष्टि धामी पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, नीरज ने येलो रंग का कुर्ता पहना हुआ है। दृष्टि धामी ने अपनी बेटी को बाहों में थामा हुआ है। इस बच्ची की शक्ल तो दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन इसकी एक झलक पाकर ही फैंस और सेलेब्स खुशी से झूम उठे हैं। फोटो में अपनी बच्ची को पकड़े हुए इस कपल के चेहरे पर जो स्माइल है वो उनके फैंस के फेस पर भी दिखाई दे रही है। आपको बता दें, इस पोस्ट को शेयर करते हुए दृष्टि ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी पार्टियों में थोड़ी देर हो जाएगी! फिर भी, मेरी और मेरे और मेरी तरफ से आप और आपके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं।’
सेलेब्स ने लुटाया प्यार
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया है। पूजा गौर, करण वी ग्रोवर, नकुल मेहता, जेनिफर विंगेट, सुरभि ज्योति, कृतिका कामरा, शब्बीर अहलूवालिया, विक्रांत मैसी, अमित साध और आशका गोराडिया समेत टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने इस बच्ची पर प्यार लुटाया है और न्यू पेरेंट्स को बधाई दी है। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस को भी बेबी का फेस देखने की एक्साइटमेंट हो गई है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
4 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
6 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
8 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines