हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pregnancy में Drashti Dhami ने उठाए भारी डंबल्स, इंटेंस वर्क आउट वीडियो वायरल

Drashti Dhami Pregnancy Workout: दृष्टि धामी प्रेग्नेंट हैं ये तो आप जानते ही हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस क्या कर रही हैं अब उन्होंने उसकी एक झलक दिखाई है। एक्ट्रेस आराम करने के साथ जमकर वर्कआउट कर रही हैं। उनकी वीडियो देख आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

विज्ञापन
Drashti Dhami Pregnancy Workout

Drashti Dhami Pregnancy Workout: टीवी की ‘मधुबाला’ यानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में एक मजेदार वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। 40 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं दृष्टि धामी अब फैंस को इंस्पायर करती नजर आ रही हैं। मॉम टू बी एक्ट्रेस ने अब अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद एक सेकंड के लिए तो आप भी घबरा जाएंगे। प्रेग्नेंसी के इस नाजुक दौर में भी दृष्टि धामी ने जो जोश और जज्बा दिखाया है अब हर कोई उसका कायल हो गया है।

दृष्टि धामी ने तोड़े प्रेग्नेंसी के सारे रूल

आपने सुना होगा कि अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं को कहा जाता है कि ज्यादा वेट मत उठाओ। संभलकर उठो, संभलकर बैठो, ऐसे मत चलो, ज्यादा मत झुको, या फिर बस आराम करो। अब दृष्टि धामी ने इन सभी बातों को पीछे छोड़ते हुए प्रेग्नेंसी में भी भारी भरकम वर्कआउट किया है। ऐसा नहीं है कि दृष्टि धामी से पहले किसी एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर नहीं किया, लेकिन इस बेबी बंप के साथ दृष्टि ने अब जो एक्सरसाइज कर ली हैं, इतनी डेयरिंग तो कोई भी नहीं दिखा पाया।

बेबी बंप के साथ किया खतरनाक वर्कआउट

एक्ट्रेस का ये वीडियो देख किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। सबसे पहले वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बेबी बंप की वजह से एक्ट्रेस को उठने में कितनी मुश्किल हो रही है। इसके बाद वो सीधा जिम में केटलबेल से मुश्किल से मुश्किल एक्सरसाइज कर रही हैं। इतना ही नहीं इसके बाद तो डंबल के साथ lunges भी कर रही हैं। रोड के साथ स्क्वाट्स कर रही हैं। अब प्रेग्नेंट होने के बावजूद एक्ट्रेस ने जिस इंटेंसिटी के साथ वर्कआउट किया वो बाकी सभी को इम्प्रेस कर गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर का निधन, फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

डिस्क्लेमर के साथ शेयर किया वीडियो

न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज भी दृष्टि धामी के इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को खास चेतावनी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बेबी कुकिंग और जिम में कुछ सीरियस लाभ, चिंता मत करिएगा, मेरे पास इन सबके लिए डॉक्टर का नोट है। डिस्क्लेमर : इसे घर पर या कहीं और बिना डॉक्टर या ट्रेनर की देखरेख के ट्राई न करें।’ अब कुछ ही देर में एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। अब लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola