Drashti Dhami Become Mother: फाइनली वो दिन आ ही गया जब ‘मधुबाला’ मम्मी बन ही गईं। जी हां, हम बात कर रहे हैं दृष्टि धामी (Drashti Dhami) की जिन्होंने शादी के 9 साल बाद बेटी को जन्म दिया है। उनके घर 22 अक्टूबर 2024 को नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस गुड न्यूज को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। साथ में एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। अब इस न्यूज से उनके फैंस तो काफी खुश हो गए हैं क्योंकि सभी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कमेंट बॉक्स में ढेरों बधाई के मैसेज आ रहे हैं।
प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में दिया बेटी को जन्म
टीवी स्टार दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने एक क्यूट से हाथी का हैप्पी वाला पोज शेयर किया है। इसके साथ एक प्यारी की धुन भी बजती है जो एक्ट्रेस की खुशी को दर्शाती है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है “वह यहां है 22.10.2024।” इस कैप्शन से साफ हो गया है कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें:Bigg Boss 18 में Alice Kaushik को छोड़ इस कंटेस्टेंट को पसंद करते हैं बॉयफ्रेंड Kanwar Dhillon, किया खुलासा
दृष्टि ने लिखा खास नोट
दृष्टि धामी ने जो वीडियो शेयर किया है वो बिल्कुल अलग सा है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में लिखा है कि, “सीधे स्वर्ग से हमारे दिलों में। एक बिल्कुल नया जीवन। एक बिल्कुल नई शुरुआत। 22.10.2024। वह यहां है! माता-पिता हैप्पी हैं दृष्टि और नीरज। बहुत खुश दादा-दादी: सुमन-प्रकाश खेमका और विभूति धामी।”
लोग दे रहे बधाई संदेश
जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दृष्टि धामी के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। अब तो उनके चाहने वाले उन्हें दिल खोलकर बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं उनके साथी करण टैकर, मौनी रॉय, रुबीना दिलाइक, रुस्लान मुमताज, किश्वर मर्चेंट, सुनयना तक उन्हें इस बात की बधाई दे रहे हैं। करण ग्रोवर ने लिखा- मुबारक हो मम्मी और पापा। मौनी रॉय ने लिखा- दिल से मुबारकबाद। जेनिफर विंगेट ने लिखा- दिल से मुबारक बेबी। एक ने लिखा- वह यहां आपकी और नीरज की परी है। गुरुजी आपके परिवार को सदैव अनंत खुशियां प्रदान करें। ढेर सारा प्यार।
कब हुई थी दृष्टि धामी की शादी
टीवी की सुपरस्टार दृष्टि धामी वो नाम है जो घर-घर में फेमस है। एक्ट्रेस ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने शादी के 9 साल बाद और प्रेगनेंसी के 10वें महीने में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी टूटने के बाद Dalljiet Kaur के लिए कितना मुश्किल था करवा चौथ? एक्ट्रेस का छलका दर्द
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
27 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines