मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की बहुचर्चित फिल्म डबल एक्सएल में आखिरकार रिलीज हो ही गई। इस फिल्म के जरिए दोनों टैलेंटेड एक्ट्रेसेज पहली बार साथ काम कर रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म में सोनाक्षी के कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी हैं।
4 नवंबर को ये फिल्म ‘मिली’ (Mili) और ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) के साथ सिनेमाघरों में उतरी। अब तीनों के बीच कड़ी टक्कर है और देखना होगा कि कौन सी फिल्म ज्यादा दर्शक कमाने में कामयाब होती है। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसकी कहानी हर एक लड़की की आम जिंदगी से जोड़ती है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका पहले दिन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
डबल एक्सएल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Double XL Box Office Collection Day 1)
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल ने रिलीज के पहले दिन केवल 25 लाख रुपये कमाए। आंकड़े बताते हैं कि सिनेमाघरों में 50,000 से भी कम लोगों ने ये फिल्म देखी। इसके अलावा, डबल एक्सएल की ऑक्यूपेंसी रेट भी महज 10% ही रही। कुछ जानकारों का कहना है कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी रिलीज की जरूरत थी।
डबल एक्सएल के बारे में
मेरठ की राजश्री त्रिवेदी और नई दिल्ली की सायरा खन्ना दो प्लस-साइज़ महिलाएं हैं, जिन्हें समाज के तय किए गए सुंदरता के मानकों के माध्यम से अपने जीवन के सफर को दर्शाती हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल हैं। सतराम रमानी निर्देशक हैं, और मुस्सर अजीज और साशा सिंह ने पटकथा लिखी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines