हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dono Teaser: 'हम इतना रिजेक्शन से डरते क्यों हैं', फिल्म ‘दोनों’ का टीजर आउट

विज्ञापन
Dono Teaser

Dono Teaser: अवनीश बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘दोनों’ को लेकर फैंस में बेहद एक्साइटमेंट हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। फिल्म ‘दोनों’ का टीजर जियो स्टूडियोज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। ये वीडियो टीजर 1 मिनट 10 सेकेंड का है।

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरूआत में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया ढिल्लों समंदर किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, पलोमा कहती है कि हम इतना रिजेक्शन से डरते क्यों हैं। वहीं, इसका जवाब देते हुए हंसते हुए राजवीर कहते हैं कि हां यार इतना भी बुरा क्या हैं हम में।

विज्ञापन

डांस करते नजर आए ‘दोनों’ (राजवीर देओल और पलोमा)

इसके बाद दोनों एक दूसरे की तरफ देखते हैं और हंसते हैं। इसके बाद टीजर में शादी के फंक्शन को दिखाया जाता है। फिर राजवीर देओल और पलोमा दोनों डांस करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद फिर से समंदर किनारे का सीन दिखाया जाता है, जिसमें दोनों एक दूसरे को अपना नाम बताते हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे अवनीश बड़जात्या 

बता दें कि सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म से वो अपनी शुरुआत कैमरे के पीछे से करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म से सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया ढिल्लों एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

विज्ञापन

नए जमाने की प्रेम कहानी 

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक नए जमाने की प्रेम कहानी है। इसे नए समय के रिश्ते और डेस्टिनेशन वेडिंग के इर्द-गिर्द बुना गया है। वहीं, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही फिल्म का टीजर देखकर फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस फिल्म में राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola