Don 3: बीते कुछ दिनों से फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ खूब सुर्खियों में है। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
दरअसल, फिल्म की ऑफिशियल एनाउंसमेंट हो चुकी है, लेकिन अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कुछ फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि इस फिल्म में कभी कियारा तो कभी दीपिका को लेकर चर्चाएं हो रही है, लेकिन अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया। वहीं, अब इसको लेकर अपडेट सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘ये टांगे मुझे दे दे ठाकुर’, Urfi Javed का नया वीडियो देख क्यों बोले यूजर्स?
फिल्म में इस एक्ट्रेस की होगी धमाकेदार एंट्री!
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरें हैं कि इस बार प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट इश्क फरमाती नजर आने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा की हो सकती है फिल्म में एंट्री- सूत्र
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार फरहान अख्तर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में लेना चाहते हैं। बीते कुछ टाइम से खबरें हैं कि फरहान इस फिल्म के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस बारे में दोनों की बातचीत हो चुकी है। हाल ही में जब ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल जब भारत आई थी तो तब उन्होंने इसके लिए मीटिंग की।
फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ के लिए लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है। इसमें कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक अब कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में किस हसीना का नाम सामने आता है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines