Dodi Khan का यू-टर्न, बोले- मैं आपकी शादी अपने किसी भाई... Rakhi Sawant को किया था प्रपोज

Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने शादी के लिए प्रपोज किया। वहीं, अब डोडी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Dodi Khan, Rakhi Sawant

Dodi Khan, Rakhi Sawant

विज्ञापन

Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों तीसरी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया और इसके लिए उन्होंने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया और हर तरफ राखी की तीसरी शादी की चर्चा होने लगी। इस बीच अब फिर से डोडी खान का एक और वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने राखी से शादी के लिए मना कर दिया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला?

डोडी खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, डोडी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डोडी खान कह रहे हैं कि सलाम वालेकुम हिंदुस्तान, पाकिस्तान… मैं डोडी खान। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर आने मेरी एक वीडियो देखी, जिसमें मैंने राखी सावंत को प्रपोज किया और वो आपने बिल्कुल सही देखा।

विज्ञापन

मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं- डोडी

डोडी ने वीडियो में आगे कहा कि उन्हें प्रपोज करने की वजह ये थी कि मैं बहुत अच्छे से उन्हें जानता हूं, मैंने जबसे उन्हें जाना-पहचाना है, तो मुझे एक प्यार करने वाला इंसान उनके अंदर नजर आया। डोडी ने कहा कि उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। अपने पेरेंट्स उन्होंने खो दिए और उनकी बीमारी में, उनकी तकलीफ में वो उनके साथ रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dodi Khan (@dodi_khan)

मैंने प्रपोज किया, लेकिन मेरा ख्याल ये है कि- डोडी

डोडी ने कहा कि इसके बाद उनकी लाइफ में एक शख्स आया और आप सबको पता है कि उसने क्या किया। डोडी ने कहा कि बहुत बड़े ट्रॉमा से वो निकलीं। इस्लाम कबूल किया, उमराह किया, फातिमा नाम रख लिया… माशा-अल्लाह बहुत बड़ी बात है। मुझे अच्छा लगा, मैंने प्रपोज किया, लेकिन मेरा ख्याल ये है कि शायद लोगों को ये मंजूर नहीं है।

विज्ञापन

मैं नहीं बर्दाश्त कर पाऊंगा- डोडी

डोडी ने कहा कि मुझे जितने मैसेज और वीडियोज आए और आलोचना की गई, इतना तो मैं नहीं बर्दाश्त कर पाऊंगा। डोडी ने कहा कि राखी जी आप मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और प्यारी हैं और आप हमेशा मेरी दोस्त रहेंगी। डोडी खान की दुल्हन तो शायद आप नहीं बन पाई, लेकिन पाकिस्तान की बहू आप जरूर बनेंगी। मैं आपकी शादी करवाऊंगा, पाकिस्तान में करवाऊंगा… अपने ही किसी भाई से करवाऊंगा। डोडी ने कहा कि मैं आपके खड़ा रहूंगा वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ