Rakhi Sawant, Dodi Khan: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। बीते कुछ दिनों से राखी अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर भी राखी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें डोडी खान उन्हें डायमंड रिंग गिफ्ट कर रहे हैं।
राखी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकती है कि राखी सावंत, पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। राखी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि और एक ब्रेकिंग न्यूज, वीडियो में राखी ने कहा कि डोडी खान ने मुझे रिंग पहना दी है।
आप पाकिस्तानी और मैं हिदुस्तानी- राखी
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि राखी कहती हैं कि जितने भी प्यार करने वाले हैं ना, दुनिया तो आड़े आई है ना, तो हमारे आडे़ भी आएगी, आप पाकिस्तानी और मैं हिदुस्तानी, राखी आगे कहती हैं कि हमारी भी बली चढ़ जाए। वीडियो में डोडी खान कहते हैं कि नहीं, मैं हाथ पकड़कर ले जाऊंगा और उसके बाद वो राखी को रिंग गिफ्ट करते हैं, जिसे देखकर राखी चौंक जाती हैं।
इनसे मेरी शादी कैंसिल हो गई- राखी
वीडियो में आगे राखी पूछती है कि असली है या नकली है। राखी ने आगे कहा कि दोस्ती में नकली रिंग नहीं चलेगी। राखी कहती हैं कि मैं ऐसी-वैसी रिंग नहीं पहनती हूं, मुझे महंगी रिंग चाहिए। राखी कहती हैं कि मां मेरा प्यार कट हो गया और इनसे मेरी शादी कैंसिल हो गई। इसके बाद डोडी खान कहते हैं कि एक दोस्त को एक दोस्त के लिए। फिर राखी कहती हैं कि डोडी खान मेरा बहुत अच्छा और पुराना दोस्त है।
पाकिस्तान की बहू तो मैं बनकर रहूंगी- राखी
राखी ने वीडियो में आगे कहा कि मैं किसी से नहीं डरती हूं और पाकिस्तान की बहू तो मैं बनकर रहूंगी। राखी ने कहा कि हम दोस्त हैं, लेकिन मेरे लिए भी कोई ना कोई आएगा। वहीं, अब राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स के जरिए अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि कुच दिनों पहले डोडी ने राखी से शादी करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में एक्टर ने यू-टर्न ले लिया था।
यह भी पढ़ें- Athiya Shetty-KL Rahul कब बनेंगे पेरेंट्स? Suniel Shetty ने रिवील किया महीना
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines