Ritu Shaw
Read More
---विज्ञापन---
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ (Doctor G Trailer) को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थे।
फैंस भी एक्टर की इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे। हमेशा की तरह इस बार भी अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए आम आदमी से सरोकार रखने वाले मुद्दे पर फिल्म बनाई है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
ट्रेलर की शुरुआत डॉ उदय गुप्ता यानी आयुष्मान द्वारा एक महिला का इलाज करने से होती है। हालांकि, रोगी के पति को गलत विचार आता है और वो डॉ को मारने की कोशिश करने लगता है। फिल्म में आयुष्मान Gynae के बजाय ऑर्थोपैडिक यानी हड्डी के डॉक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन मजबूरन उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ की पढ़ाई करनी पड़ती है और आयुष्मान खुराना ऑल-फीमेल गायनोकोलॉजी क्लास में फंस जाते हैं।
फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), रकुल प्रीत (Rakul Preet Singh) और शेफाली शाह (Shefali Shah) मुख्य भूमिकाओं में हैं। आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के लिए अनूठी अवधारणाओं और भूमिकाओं को चुनने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वो एक और अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ वापस आ गए हैं।
फिल्म में वरिष्ठ डॉक्टर का किरदार निभा रहीं शेफाली शाह हमेशा की तरह इस बार भी काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। वो इस फिल्म में उदय को अपनी मानसिकता बदलने के लिए कहती हैं, क्योंकि आयुष्मान स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने से हिचकिचाते हैं।
ट्रेलर को साझा करते हुए, आयुष्मान ने लिखा, “स्त्री रोग विभाग की हर एक नारी, मिलेगी #DoctorG पे भारी! #DoctorG 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में आपके साथ होगी।” फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का अनाउंसमेंट किया है। फिल्म में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी साब, मनोज जोशी और सीमा पाहवा भी हैं। वो अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित एक एक्शन हीरो में नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।