90s Bollywood Actress: गुजरे जमाने में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने पहली या फिर दूसरी फिल्म से ही इंडस्ट्री में स्टारडम हासिल कर लिया. लेकिन, इसमें कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जिन्होंने स्टारडम पाने के बाद एक्टिंग से दूरियां बना ली तो कुछ ऐसे भी एक्टर्स रहे हैं, जिन्हें सफलता नहीं मिली और उन्होंने फिर फिल्मों से दूरियां बना ली. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर किया था. लेकिन, जल्द ही वह पर्दे से गायब भी हो गईं. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
दरअसल, आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि रुचिका पांडे हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ साल 1992 में आई फिल्म ‘मिस्टर बॉन्ड’ में काम किया था. लेकिन, एकाध फिल्मों को करने के बाद ही उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ दिया था. उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘यारा दिलदारा’ से हुई थी. रुचिका इस फिल्म की हीरोइन थीं और हीरो आसिफ शेख थे. फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, जिसके बाद उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ा था.
यह भी पढ़ें: जटाधरा मूवी रिव्यू: एक सफर जो आपको विश्वास और रहस्य की दुनिया में ले जाएगा
2-3 फिल्मों के बाद गायब हो गईं रुचिका पांडे
रुचिका ने डेब्यू के बाद दो-तीन फिल्मों में ही काम किया था. हालांकि, इन में से किसी भी फिल्म में उन्होंने लीड हीरोइन का रोल नहीं प्ले किया था. वह सपोर्टिंग किरदार ही कर पाई थीं. इसके बाद जब रुचिका को लगा कि उनका करियर कुछ खास नहीं जा रहा है या फिर ट्रैक पर नहीं है तो उन्होंने इंडस्ट्री ही छोड़ दी. यहां से फिर रुचिका कहां गईं और क्या कर रही हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं चला. लेकिन वह कई सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.
दुबई में रहती हैं रुचिका पांडे, हिंदू से बनीं मुस्लिम?
किस्सा टीवी के अनुसार, पिछले कुछ साल पहले रुचिका पांडे के बारे में कुछ जानकारियां सामने आई थीं. तब पता चला कि रुचिका पांडे दुबई में रहती हैं और वह फैशन डिजाइनर का काम करती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इतने सालों में वह काफी बदल चुकी हैं. बताया जाता है कि वह दुबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कब्र के सिरहाने घास नहीं…’, ये थी संजीव कुमार की आखिरी लाइन, जानें मौत से पहले उस अंतिम रात को क्या हुआ था?
इतना ही नहीं, रुचिका पांडे की शादी को लेकर बताया जाता है कि उन्होंने दुबई में धर्म बदल लिया है. उन्हें लेकर दावा किया जाता है कि एक्ट्रेस अब मुस्लिम बन चुकी हैं. क्योंकि उनके पति मुस्लिम हैं. हालांकि, बताया ये भी जाता है कि उन्होंने भले ही मुस्लिम शख्स से शादी की है लेकिन वह आज भी हिंदू हैं. आपको बता दें कि इन सभी बातों को लेकर एक्ट्रेस की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. लेकिन, इंस्टाग्राम पर एक बार रुचिका ने अपने पति के साथ फोटो शेयर की थी तो लोगों ने उनसे सवाल जरूर किया था कि वह मुस्लिम बन गई हैं? तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया था.
यह भी पढ़ें: KGF के चाचा हरीश राय का निधन, गले के कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर, पैसों की तंगी की वजह से सर्जरी में किया था डिले
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines