फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी होती हैं जो रीमेक होती हैं. इनमें कुछ फिल्में हिट रहती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह आकर गिरीं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिस फिल्म का नाम बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर रखा गया है. हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. फैंस भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी हुई है, लेकिन इसके बाद भी फिल्म की लीड जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ हो रही है. हम जिसकी बात कर रहे हैं इस फिल्म का नाम ‘दो दीवाने सहर में’ है.
गाने से इंस्पायर फिल्म का नाम
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये फिल्म प्यार भरी फरवरी में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी रोमांस से भरपूर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी नाम का एक गाना 49 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इस गाने के लिए गुलजार को बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. ‘दो दीवाने शहर में’ गाना साल 1977 में आई फिल्म ‘घरौंदा’ का था.
यह भी पढ़ें: ‘ये जेल जैसा था, ना खाना ना पानी…’, पत्नी संग साउथ कोरिया में फंसे इंफ्लुएंसर सचिन अवस्थी; सुनाई आपबीती
किस फिल्म का है गाना?
‘घरौंदा’ मूवी में अमोल पालेकर और जरीना वहाब लीड रोल में थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म का गाना ‘दो दीवाने शहर में’ भी बच्चों-बच्चों की जुबान पर रट गया था. भीमसेन के डायरेक्शन में बनी ‘घरौंदा’ फिल्म को भारतीय फिल्म जगत में फादर ऑफ एनिमेशन माना जाता है. फिल्म का गाना कितना पॉपुलर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज 49 साल बाद भी इसी टाइटल पर बॉलीवुड ने फिल्म बनाई है.
यह भी पढ़ें: जब शम्मी कपूर पर दिल हार बैठी थीं मुमताज, शादी तक पहुंच गई थी बात; फिर क्यों टूटा रिश्ता?
पहले भी गाने पर बन चुकीं फिल्में
वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी पॉपुलर गाने के नाम पर बॉलीवुड फिल्म का टाइटल रखा गया हो. इससे पहले भी बॉलीवुड में ये देखने को मिल चुका है. इसमें अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे’, रणबीर कपूर की ‘बचना ए हसीनों’ और शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं. ये फिल्में भी बॉलीवुड के हिट सॉन्ग्स के नाम पर बनी हैं. वहीं ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुईं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines