हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करती हैं Diya Mirza, महीने की कमाई सुन रह जाएंगे दंग

Diya Mirza Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा आज अपना 42वां जन्मदिम मना रही हैं। ऐसे में हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

विज्ञापन
Diya Mirza Birthday

Diya Mirza Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। रहना है तेरे दिल में की एक्ट्रेस 2000 से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया एशिया पैसिफिक और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था। आज वो अपना 42 वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में हम आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

रहना है तेरे दिल में से किया डेब्यू

साल 2001 में उन्होंने फिल्म रहना है तेरे दिल में से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन ने लीड रोल प्ले किया। दोनों की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद भी किया था, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई ।

मॉडलिंग के लिए छोड़ दिया था ग्रेजुएशन

दीया मिर्जा बचपन से ही बहुत एक्टिव थीं। हैदराबाद में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान, एक्ट्रेस ने एक मल्टीमीडिया फिल्म के लिए मार्केटिंग कार्यकारी के रूप में काम किया। लगभग उसी समय, उन्होंने लिप्टन, वॉल्स आइसक्रीम और इमामी जैसे कुछ बड़े ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की। अपनी कई कार्यों के कारण, वह अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं लेकिन कई क्षेत्रों में तारीफ हासिल की।

घुड़सवारी का शौक रखती है एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया भी था कि उन्हें पढ़ना, लिखना, घुड़सवारी, थिएटर, फोटोग्राफी और खाना बनाना जैसे कई काम पसंद हैं। उन्होंने कहा था, “मुझे खाना पसंद है और खिलाना भी पसंद है। मुझे खाना पकाना बहुत अच्छा लगता है”।

यह भी पढ़ें: बैन हो चुका एक्टर का लॉन्‍जरी में लेटी Bipasha Basu संग फोटोशूट, चर्चा में रहे हसीनाओं के साथ अफेयर के किस्से

महंगी कारों की मालकिन हैं दीया मिर्जा

दीया मिर्जा की सम्पति की अगर बात करें तों उनके पास ऑडी, BMV, LEXUS जैसी महंगी कारों का कलेक्शन है। lexus की कीमत लगभग 2 से 3 करोड़ बताई जाती है। साथ ही उनकी महीने की कमाई 25 लाख से ज्यादा बतायी जाती है और वो एक फिल्म के लिए एक से 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस के पास एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

एचआईवी के बारे में फैलाई थी जागरूकता

साथ ही एक्ट्रेस कई सामाजिक बुराइयों के बारे में जमकर मुखर रही हैं और उन्होंने कई अभियानों को अपना समर्थन दिया है। यहां तक ​​कि इंस्टाग्राम पर भी, वह महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने के लिए नियमित रूप से अपनी पहुंच का उपयोग करती है। कथित तौर पर, उन्होंने पेटा, संयुक्त राष्ट्र क्राई और कैंसर पेशेंट्स एड फाउंडेशन सहित अन्य का समर्थन किया है। उन्होंने एचआईवी, कन्या भ्रूण हत्या और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में भी जागरूकता फैलाई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें