---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Bipasha Basu संग बोल्ड फोटोशूट से लेकर इन हसीनाओं के साथ अफेयर के किस्सों को लेकर सुर्खियों में रहे Dino Morea

Dino Morea Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया का 9 दिसंबर यानी आज जन्मदिन है। एक्टर की जिंदगी से जुडी कई विवाद हैं जो फैंस को जरूर जानने चाहिए। एक्टर की लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग रही है।

Dino Morea Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) का आज जन्मदिन है। एक्टर आज पूरे 48 साल के हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। फिल्म ‘राज’ से वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। फिल्म की दमदार कहानी और उसमें डिनो मोरिया की एक्टिंग इतनी कमाल थी कि आज भी फैंस उन्हें उसी फिल्म के लिए याद रखते हैं। वैसे इसके अलावा डिनो कुछ और वजहों से भी मशहूर हैं। उनका बिपाशा बसु संग कंट्रोवर्सिअल फोटोशूट शायद ही कोई भुला होगा। वो उस जमाने का सबसे बोल्ड शूट हुआ करता था। इसके अलावा उनके लव अफेयर के किस्से भी कम चर्चाओं में नहीं रहें। तो चलिए उन्हीं पर एक नज़र डालते हैं।

यह भी पढ़ें: सामने आया Junior Mehmood की अंतिम यात्रा का वीडियो, देख भर आएंगी आपकी भी आंखें

---विज्ञापन---
Dino Morea Birthday Special

Image Credit: Google

---विज्ञापन---

डिनो और बिपाशा का बोल्ड फोटोशूट

साल 1998 में सोफे पर लेटी बिपाशा (Bipasha Basu) की लॉन्जरी को जब डिनो अपने दांतों से खींचा था तो सभी की आंखें फटी रह गई थी। दरअसल, ये एक अंडरगार्मेंट के ब्रांड का ऐड था। इसमें दिखाई गई बोल्डनेस पर इतना बवाल हुआ कि आखिर में इस ऐड पर बैन ही लगाना पड़ा। उस दौरान इसका इतना विरोध हुआ कि कई महिला संगठन बनाकर सड़कों पर उतर आई थीं।

Dino Morea Birthday

---विज्ञापन---

Image Credit: Google

डिनो और बिपाशा का अफेयर

इन दोनों को एक वक्त पर दो जिस्म एक जान कहा जाता था। ये एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि फिल्म ‘राज’ में साथ काम करते हुए दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। करीब 6 साल यानी 1996 से 2002 तक इनका रिश्ता बरकरार रहा लेकिन फिर इनके बीच खटास आ गई और ये रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

---विज्ञापन---
Dino Morea Birthday

Image Credit: Google

---विज्ञापन---

डिनो और नंदिता महतानी का रिश्ता

बिपाशा के बाद एक्टर का नाम नंदिता महतानी जो करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की एक्स वाइफ हैं उनके साथ भी जुड़ा। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा टिक नहीं पाया और साल 2016 में इन दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्टर नंदिता महतानी से शादी करना चाहते थे मगर वो इसके लिए राजी नहीं थीं। ऐसे में इन दोनों की राहें अलग हो गईं।

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---
Dino Morea Birthday

Image Credit: Google

---विज्ञापन---

डिनो और लारा का लव अफेयर

इन दोनों के अलावा डिनो मोरिया का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस लारा दत्ता के साथ भी जुड़ा था। इन दोनों के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में कम मशहूर नहीं हैं।

(https://fujifilm-x.com)

---विज्ञापन---
First published on: Dec 09, 2023 06:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola