हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Diya Aur Baati Hum' फेम Kanika Maheshwari की शादी में आई दरार, 11 साल बाद एक्ट्रेस लेंगी तलाक!

Actress Kanika Maheshwari Divorce: टीवी एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी को लेकर बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस शादी के 11 साल बाद अपने पति से अलग होने वाली हैं। इनकी तलाक की खबरों ने अब सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Actress Kanika Maheshwari Divorce: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) अचानक से सुर्खियों में छा गई हैं। एक्ट्रेस के इस बार लाइमलाइट में आने का कारण उनका कोई नया शो नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल, अब ‘दीया और बात हम’ (Diya Aur Baati Hum) फेम एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर एक शॉकिंग अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में अब तूफान आ चुका है। जल्द ही एक्ट्रेस अपने पति से तलाक ले सकती हैं। लेकिन शादी के 11 साल बाद कनिका और अंकुर के बीच ऐसा क्या हुआ जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठा लिया ये भी जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty ने UT69 रिलीज होते ही बांधे पति की तारीफों के पुल, Raj Kundra पर जमकर लुटाया प्यार

क्या कनिका लेंगी पति से तलाक?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कनिका उनके पति से अगले साल तक कानूनी रूप से अलग हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि ये कपल बीते  चार साल से अलग रह रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों में काफी अनबन थी। कपल ने जब ये अलग रह रहे थे तब अपनी लड़ाई सुलझाने की कोशिश भी की थी। हालांकि, तब भी बात नहीं बनी। अब कनिका अपने 8 साल के बेटे के साथ मुंबई में रह रही हैं। वहीं, अंकुर अब अकेले दिल्ली में रह रहे हैं। ये खबर बाहर आते ही तूफान आ गया। हर कोई एक्ट्रेस के तलाक के खबर सुनकर टेंशन में आ गया।

विज्ञापन

खबरों में कितनी सच्चाई?

वहीं, अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है ये सच भी सामने आ गया। अब खुद एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी के पति अंकुर घई (Ankur Ghai) ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस के पति का कहना है कि ये सभी अफवाहें झूठी हैं। लेकिन अभी तक कनिका का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। अंकुर में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इस तरह की खबरें यू ही फैलती रहती हैं क्योंकि वो लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं। साथ ही एक्ट्रेस के पति ने अलग रहने की वजह का भी खुलासा किया है।

पति ने बताया सच

अंकुर ने इसकी वजह रिवील करते हुए कहा कि वो अपने काम के चक्कर में दिल्ली रह रहे है। लेकिन कनिका मुंबई में ही हैं। हालांकि, ये दोनों अलग नहीं हुए। यानी इनके तलाक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। याद दिला दें, साल 2013 में कनिका और अंकुर डांस रिएलिटी शो ‘नच बलिये’ सीजन 6 का हिस्सा थे। इसके बाद इन्होंने साथ में कुछ शॉर्ट फिल्में भी प्रोड्यूस की और बाद में कुछ वेब सीरीज में भी साथ काम किया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola