Shweta Mahara Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उत्तराखंड से आकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाली श्वेता महारा जब भी स्क्रीन पर आती हैं तो लाइमलाइट ही बटोर लेती हैं. ऐसे में अब उनका दिवाली के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू के गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं. फैंस उनकी अदाओं के कायल होते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने करियर के शुरुआती दौर में गाना ‘चोलिया के हुक’ गाया था, जिससे उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. आज भी लोग उन्हें इस गाने के लिए जानते हैं और कहीं ना कहीं ये बजता हुआ भी मिल जाएगा. इतना ही नहीं, कल्लू का गाना अक्सर लाइव शोज या फिर पार्टी में बज ही जाता है. ऐसे में कल्लू ने इसे हाल ही में फिर से रीक्रिएट किया था, जिसे लोगों ने तब भी काफी पसंद किया था. इसी बीच अब श्वेता महारा ने इस गाने पर जोरदार ठुमके लगाए हैं, जिसके बाद उनका वीडियो तो वायरल हुआ साथ ही कल्लू के गाने के वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए.
यह भी पढ़ें: Diwali Songs: ‘हैप्पी दिवाली’ से ‘जलते दिए’ तक, इन 5 बॉलीवुड गानों के बिना जश्न है फीका
श्वेता महारा का डांस वीडियो
भोजपुरी सॉन्ग ‘चोलिया के हुक’ पर श्वेता महारा ने लाइव शो में ठुमके लगाए थे. इस गाने की बीट्स पर जिस तरह से उन्होंने परफॉर्म किया है, वह फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. भोजपुरी एक्ट्रेस की एनर्जी एक्सप्रेशन्स और अदाएं कमाल की लग रही हैं. उनका ये वीडियो पटना के एक कार्यक्रम का है. इवेंट के दौरान श्वेता ऑडियंस से पूछती हैं, ‘मेरे साथ किस-किस को डांस करना है?’ इस बीच वो हरयाणवीं, राजस्थानी, पंजाबी और हिंदी गाने का नाम लेती हैं तो वो एक्साइटमेंट नहीं दिखती है. फिर वो भोजपुरी कहती हैं तो लोग पूरे जोश के साथ हां कहते हैं. इस पर अभिनेत्री कमाल के डांस मूव्स दिखाती हैं. उनका डांस ही नहीं बल्कि लुक तक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
देखिए श्वेता महारा का वीडियो
यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी का रिश्ता कंफर्म? एक्ट्रेस की कमर में हाथ डाले रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया पोज, दिखी क्लोज बॉन्डिंग
कल्लू के गाने को मिले 10 मिलियन व्यूज
श्वेता महारा के डांस के बाद भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग ‘चोलिया के हुक’ को एक ही दिन में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए. इस गाने के वीडियो को अब तक कुल 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस ने उनके डांस को ‘पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस’ बताया है.
यह भी पढ़ें: ‘घर में साड़ी पहनकर संस्कारी और बाहर मिनी स्कर्ट…’, ‘बिग बॉस 19’ में मालती ने तान्या की खोली पोल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines