Diwali 2025 ravi dubey sargun mehta host diwali party

रवि-सरगुन की दिवाली पार्टी, 'सौभाग्य' में रखा जश्न; टीवी और फिल्मी सितारों को दी दावत

Diwali Party 2025: सरगुन मेहता और रवि दुबे ने अपने नए घर ‘सौभाग्य’ में शानदार दिवाली पार्टी रखी. उनकी पार्टी में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत कर चाद चांद लगा दिए.

Diwali Party 2025: पंजाबी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस सरगुन मेहता और टीवी स्टार रवि दुबे ने दोस्तों को शानदार दिवाली पार्टी दी. रवि और सरगुन ने ये जश्न अपने नए घर ‘सौभाग्य’ में रखा. सरगुन और रवि की पार्टी में टीवी से लेकर फिल्मी सितारों तक ने शिरकत की. वहीं सभी सितारे पैप्स के सामने पोज भी देते नजर आए. रवि और सरगुन इंडस्ट्री के पावर कपल हैं और वो अपने इंडस्ट्री के दोस्तों से काफी क्लोज भी हैं. टीवी के साथ-साथ सरगुन और रवि के बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं.

विज्ञापन

रवि और सरगुन की दिवाली पार्टी में निया शर्मा, अवनीत कौर, ईशा मालवीय, जैकी श्रॉफ, जन्नत जुबेर, गौहर खान, अर्जुन बिजलानी, प्रियंका चाहर चौधरी, सुनील ग्रोवर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया जैसे बड़े सितारे शामिल हुए. अकेले पोज देने के बाद इन सितारों ने पावर कपल सरगुन मेहता और रवि दुबे के साथ भी पोज दिए. बता दें रवि और सरगुन हाल ही में अपने नए घर ‘सौभाग्य’ में शिफ्ट हुए हैं. वहीं उनके नए घर में पहली बार दिवाली पार्टी होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ