हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर 'कांतारा चैप्टर 1' का कमाल, 18वें दिन फिर बढ़ी कमाई; जानें Dude का क्या हाल

Diwali 2025 kantara chapter 1 Vs Dude Collection: दिवाली के मौके पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ और Dude की कमाई में उछाल देखने को मिला है. दिवाली की छुट्टियों पर लोग ऋषभ शेट्टी की फिल्म को देखने ज्यादा जा रहे हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

विज्ञापन
दिवाली पर 'कांतारा चैप्टर 1' और Dude की कमाई में उछाल

Diwali 2025 kantara chapter 1 Vs Dude Collection: आज पूरा देश दिवाली का त्योहार पूरी धूमधाम से मना रहा है. दिवाली की छुट्टियों का असर बॉलीवुड फिल्मों पर भी पड़ता है. इन छुट्टियों में सिनेमाघरों में लगी फिल्मों की कमाई का ग्राफ भी बढ़ जाता है. ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ और प्रदीप रंगनाथन की Dude के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिला है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में लगे 18 दिन हो गए हैं, वहीं Dude को अभी 3 दिन ही हुए हैं. चलिए जानते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में दिवाली पर उछाल देखने को मिला है. 18वें दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इन आंकड़ों के बाद भारत में ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 524.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दुनिया भर में 731.25 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ विक्की कौशल की ‘छावा’ से कुछ ही कदम दूर है. ‘छावा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ है. इस हिसाब से ‘कांतारा चैप्टर 1’ छावा से सिर्फ 76.66 करोड़ पीछे है.

यह भी पढ़ें: Dude और ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर आए आमने-सामने, जानें दोनों ने कितनी की कमाई?

Dude ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर प्रदीप रंगनाथन की Dude की बात की जाए तो मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. दिवाली पर Dude की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है. प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की. पूरे भारत में फिल्म का आंकड़ा 30.35 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें: Dude की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत, ओपनिंग डे पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ से कितनी पीछे?

‘कांतारा चैप्टर 1’ बन सकती है नंबर 1

सिनेमाघरों में Dude से ज्यादा ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पसंद किया जा रहा है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. जल्द ही ये फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. मूवी की कास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है. इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में लीड रोल अदा करने के साथ-साथ ऋषभ शेट्टी ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें