दिवाली की छुट्टियों पर हर कोई अपनी फैमिली के साथ घर में रहकर ही एन्जॉय करता है. इस खास मौके पर अगर फैमिली मूवीज देखने को मिल जाए तो वो सोने पर सुहागा हो जाता है. बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें फैमिली ड्रामा दिखाया गया है. आज हम आपको उनमें से एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके रिश्ते और भी मजबूत हो जाएंगे. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘दिल धड़कने दो’ मूवी की. रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और शेफाली शाह की इस फिल्म को आप दिवाली की छुट्टियों में अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी दिल्ली के अरबपति कमल मेहरा की फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी शुरू होती है जहां कमल मेहरा की कंपनी दिवालिया होने की कगार पर होती है. इसके साथ ही उनकी पत्नी नीलम, बेटी आयशा और बेटे कबीर भी उनसे दूर हो जाते हैं. इसके पीछे भी कमल मेहरा ही होते हैं. कमल मेहरा जहां बेटी आयशा की शादी एक बिजनेसमैन मानव से कर देते हैं, जिसके साथ आयशा बिल्कुल भी खुश नहीं होतीं. वहीं दूसरी ओर कमल मेहरा का बेटा कबीर पायलट बनना चाहता है लेकिन वो अपने पापा के बिजनेस में उलझ जाता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 36 मिनट की थ्रिलर मूवी, सिनेमाघरों में फेल लेकिन OTT पर छाई; कहानी बदल देगी दोस्ती का मतलब
कहानी में कई ट्विस्ट
कमल और नीलम अपनी 30वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ 10 दिन के लिए क्रूज पर जाते हैं. इस दौरान कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. कबीर को एक डांसर फराह अली से प्यार हो जाता है. आयशा अपने एक्स से दोबारा कॉन्टेक्ट में आ जाती हैं. वहीं इस बीच फैमिली में कई झगड़े होते हैं. लेकिन लास्ट में पूरा परिवार एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है और सारी मुश्किलों को हल करता है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 की टॉप साउथ मूवी, 2 घंटे 50 मिनट में एक्शन के साथ-साथ मिलेगा सस्पेंस; अब OTT पर दी दस्तक
फिल्म की कास्ट
जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, शैफाली शाह और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
17 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines