Diwali 2025: दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही दिवाली काफी खास रही है. हर साल दिवाली के मौके पर फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं. इस बार दिवाली के खास मौके पर आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आज हम आपको उन 5 सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दिवाली के मौके पर ही थिएटर में दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों का नाम शामिल है?
Prem Ratan Dhan Paayo
सलमान खान की ये फैमिली ड्रामा मूवी भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी के साथ फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए थे. इस फिल्म ने दुनियाभर में 388 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ-साथ फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और आशिका भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आईं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: ‘आई है दिवाली’, दीपावली से पहले आम्रपाली दुबे के भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम, विक्रांत सिंह संग मनाया जश्न
Housefull 4
अक्षय कुमार स्टारर ये कॉमेडी फिल्म साल 2019 में दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 280 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मजेदार कहानी के साथ-साथ ऑडियंस को हंसी का भरपूर डोज मिला था. फिल्म में अक्षय के साथ-साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, चंकी पांडे और पूजा हेगड़े जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर मौजूद है.
Happy New Year
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म साल 2014 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिल और डांस भी देखने को मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 383 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ-साथ सोनू सूद, बोमन ईरानी और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Tiger 3
सलमान खान की ये स्पाई थ्रिलर मूवी साल 2023 में दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में आते ही ये ऑडियंस की फेवरेट बन गई थी. सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 466 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म को आप अब प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Diwali 2025: शादी के बाद इन 5 बॉलीवुड सेलेब्स की पहली दिवाली, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम?
Suryavanshi
अक्षय कुमार की ये एक्शन थ्रिलर मूवी भी दिवाली के मौके पर ही रिलीज हुई थी. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 294 करोड़ की धांसू कमाई की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ कैटरीना कैफी भी लीड रोल में नजर आई थीं. वहीं ‘सूर्यवंशी’ को आप नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
35 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines