Diwali 2025: भारत में दिवाली का त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन परिवार के साथ बैठकर आप फैमिली फ्रेंडली फिल्में एन्जॉय कर सकते हैं. इस खास मौके पर हम आपके लिए कुछ खास भोजपुरी फिल्में लेकर आए हैं, इन फिल्मों को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. इसमें आपको ड्रामा, इमोशन्स और एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. मनोज तिवारी की फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इन सभी फिल्मों को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?
ससुरा बड़ा पईसावाला
अजय सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनोज तिवारी के साथ-साथ रानी चटर्जी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. साल 2003 में रिलीज हुई मनोज तिवारी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. वहीं फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया था.
यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला कल्लू के टॉप 3 भोजपुरी गाने, जिनके यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज; एक तो आज भी वायरल
दीदी नंबर 1
रानी चटर्जी की ये फिल्म भी इस दिवाली फैमिली के साथ देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. रिलीज होते ही इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. ‘दीदी नंबर 1’ में रानी चटर्जी ने लीड रोल निभाया था जिसे काफी पसंद भी किया गया था. इस किरदार से रानी चटर्जी को खूब पहचान मिली थी. सोशल मीडिया पर भी उनके खूब चर्चे हुए थे.
गंगा किनारे मोरा गांव
दिनेश लाल यादव की ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर देखने के लिए बेस्ट है. दिनेश लाल यादव के साथ-साथ फिल्म में अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं. इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. वहीं जब इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था तो ये ट्रेंडिंग लिस्ट में भी शामिल हो गई थी.
संस्कारी बहू
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म को भी आप दिवाली पर देख सकते हैं. इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया था. सोशल मीडिया पर फिल्म के गानों ने धूम मचा दी थी. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ यूट्यूब पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शादी का खर्चा बचाने में सफल रहे’, काजल राघवानी ने शादीशुदा भोजपुरी स्टार कल्लू से रचाया ब्याह?
बड़की बहू छोटकी बहू
रानी चटर्जी और काजल राघवानी की ये फिल्म भी पारिवारिक फिल्म है. यूट्यूब पर आप इस फिल्म को अपनी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको देवरानी और जेठानी की खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलेगी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. वहीं आज भी ये फिल्म लोगों की फेवरेट है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines