Diwali 2025: साल के सबसे बड़े त्योहार दिवाली की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है. आम से लेकर खास तक हर कोई दीपों के त्योहार दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. इस बीच बॉलीवुड में भी दिवाली की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. बी-टाउन की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो मां बनने के बाद इस साल पहली बार दिवाली मनाएंगीं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
कौन-कौन-सी एक्ट्रेसेस मां बनने के बाद मनाएंगी पहली दिवाली?
परिणीति चोपड़ा
इस लिस्ट में पहला नाम परिणीति चोपड़ा का आता है. परी ने आज छोटी दिवाली के खास मौके पर बेटे को जन्म दिया है. इस वक्त चड्ढा परिवार में दोगुनी खुशियां छाईं हुई हैं. हालांकि, अभी बड़ी दिवाली बाकी है और मां बनने के बाद परीणीति की ये पहली दिवाली होगी, जो वो इस साल मनाएंगीं.
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम भी इस लिस्ट में है. अभिनेत्री ने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कियारा और सिड ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी का नाम रिवील नहीं किया है.
मालविका राज
‘कभी खुशी कभी गम’ एक्ट्रेस मालविका राज भी इसी साल मां बनी हैं. मां बनने के बाद मालविका की भी ये पहली दिवाली है. अगस्त में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था. मालिवका ने पति साथ इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी फैंस को दी थी.
सागरिका घाटगे
सागरिका घाटगे भी इसी साल मां बनी हैं और मां बनने के बाद ये उनकी भी पहली दिवाली है. सागरिका घाटगे ने 16 अप्रैल 2025 को अपने बेटे को जन्म दिया था. सागरिका ने अपने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है.
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया की भी मां बनने के बाद ये पहली दिवाली है. 24 मार्च 2025 को अथिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था. अथिया की बेटी का नाम इवारा है.
शूरा खान
अरबाज खान की वाइफ शूरा खान भी मां बनने के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगी. शूरा खान ने भी कुछ ही दिन पहले बेटी को जन्म दिया है. कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.
यह भी पढ़ें- पैपराजी को देख चौंकी Tejasswi Prakash, फिर Karan Kundra ने यूं संभाली बात
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines