हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali 2023: SRK से लेकर Big B तक की दिवाली पार्टी में आने के लिए क्रेजी हैं कई सेलेब्स

Diwali Bollywood Parties: बॉलीवुड की कई दिवाली पार्टी खूब चर्चाओं में रहती है। इनमें SRK से लेकर Big B तक की दिवाली पार्टी शामिल हैं।

विज्ञापन

Diwali 2023 Bollywood Celebrities Parties Facts: अगर आप फिल्मों में दिवाली की चकाचौंध देखकर ये सोचते हैं कि क्या असल में भी ये फिल्मी सितारे दिवाली इसी धूम-धड़ाके से साथ मनाते होंगे, तो आपको बता दें कि सितारों की रियल लाइफ की दिवाली भी पूरी जगमगाहट के साथ मनाई जाती है। दिवाली के दौरान उनके डिजाइनर कपड़ों से लेकर उनके घरों की जगमगाहट, खाने का मेन्यू सब कुछ चर्चा में रहता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के 5 मशहूर दिवाली पार्टियां जिसमें हर स्टार जाने को तैयार रहते हैं।

शाहरूख खान

किंग खान की पार्टियां भी उनकी तरह किंग साइज की होती है। इनकी दिवाली पार्टी भी धूमधाम से होती। इस मौके पर उनका घर ‘मन्नत’ रोशनी में सराबोर होता है। इस पार्टी में बॉलीवुड के सभी ‘ए’ लिस्टर सितारे, निर्माता-निर्देशक शिरकत करते हैं। घर के बाहर शाहरूख के फैन्स का जमावड़ा होता है, जो शाहरूख की एक झलक पाने को बेताब होता है।

अमिताभ बच्चन

बादशाह की बात हो तो शहंशाह कैसे पीछे रह सकते हैं। अमिताभ बच्चन भी दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाते हैं । दिवाली की पार्टी में वह अकसर अपने परिवार और खास दोस्तों को शामिल करते हैं लेकिन इस पार्टी की भी फिल्मी जगत में काफी चर्चा होती है। बच्चन परिवार के ट्रेडिशनल कपड़े हमेशा सुर्खिया बटोरते हैं।

एकता कपूर

एक तरफ बॉलीवुड दिवाली पार्टियों में फिल्मी सितारे शिरकत करने को बेसब्र रहते हैं, तो दूसरी तरफ टेलीविजन के सितारे टीवी क्वीन एकता कपूर की दिवाली पार्टी का दिल से इंतजार करते हैं। हर साल एकता कपूर दिवाली पार्टी में अपने सीरियल्स के सितारों को इन्वाइट करती है और ये पार्टी देर रात तक पूरे जोर शोर से चलती है।

मनीष मल्होत्रा

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी भी बॉलीवुड जगत में बहुत सुर्खियां बटोरती हैं। इस पार्टी में ज़्यादातर हीरोइन्स शामिल होती हैं। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर से लेकर अन्नया पांडे सभी पार्टी की शोभा बढ़ाती हैं।

राज कपूर

शोमैन राजकपूर के बिना दिवाली पार्टी की बात अधूरी रह जाएगी, इसलिए उनका जिक्र होना लाज़िमी है। वह आरके स्टुडियो में पूरे फिल्मी जगत को न्यौता भेजते थे। खाने से लेकर डेकोरेशन हर चीज उनकी पार्टी में खास होती थी। सबसे ज़्यादा मशहूर था उनका सभी को महंगे गिफ्ट्स देना। आज भले ही कपूर खानदान में ऐसी पार्टियां नहीं होती, लेकिन दिवाली और होली की पार्टी का जिक्र हर साल होता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें